Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
‘2017 से पहले बच्चों के खाने पर था शराब माफिया का कब्जा’: वाराणसी में बरसे CM योगी
CM Yogi Adityanath In Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बच्चों के पोषाहार की सप्लाई तक में शराब माफिया का दखल था. तीन-तीन महीने तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर राशन नहीं पहुंचता था और बच्चे अपना टाट लेकर केंद्रों पर आते थे.
‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग: फिल्म देख भक्ति में लीन हुए बच्चे, नीम करौली बाबा की जन्मस्थली पहुंचीं अनुप्रिया नागर
Hanuman Ansh Screening: हनुमान अंश की सफलता के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बाबा नीम करोली की जन्मस्थली अकबरपुर (फिरोजाबाद) पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करोली के पैतृक घर जाकर उनकी तस्वीर के सामने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और आशीर्वाद प्राप्त किया.
क्या है मक्का पैक्ट? जिसकी हूती सेना को पाकिस्तान दे रहा धमकी
Pakistan Warning To Houthis: यमन में मौजूद हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमले से पाकिस्तान खौफ में आ गया है. उसने हूती विद्रोहियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि अगर यमन में चल रही लड़ाई सऊदी अरब तक फैली तो वो मक्का डिफेंस पैक्ट शुरू कर देगा.
नेपाल में जलप्रलय तो तिब्बत में डोली जमीन: 35 किमी नीचे था भूकंप का केंद्र, हिमालयी इलाकों पर मंडराया बड़ा खतरा
Tibet Earthquake: नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ की मार अभी थमी भी नहीं है कि तिब्बत में भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बुधवार को तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. भूकंप जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे आया था.
मैं सिर्फ भगवान से डरता हूं…,मुजफ्फरनगर में दहेज हत्यारे को फांसी सुनाते हुए बोले जज रवि कुमार दिवाकर
Judge Ravi Kumar Diwakar: पिछले 5 महीनों के अंदर 23 लोगों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने सोमवार को एक सजा सुनाने के दौरान कड़ी टिप्पणी की. अपने फैसले में उन्होंने लिखा कि मैं सिर्फ भगवान से डरता हूं और किसी से नहीं.
खाड़ी में छिड़ा भयानक युद्ध! हूतियों के हमले से दहल उठे सऊदी के 4 शहर, जाजान रिफाइनरी से उठता दिखा धुआं
Houthi Attack On Saudi Arabia: यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक साथ कई हमले किए. मंगलवार को किए गए इन हमलों में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए, जबकि कई तेल ठिकानों में आग लग गई. हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों से सऊदी शहरों को निशाना बनाया.
मध्य प्रदेश में ‘शोले’ स्टाइल में 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, 3 दिन तक जमाये रहा डेरा, वीडियो हुई वायरल
Sheopur Bull On Water Tank: मध्य प्रदेश में एक सांड करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया. हैरानी की बात यह है कि सांड तीन दिनों तक टंकी के ऊपर ही बैठा रहा और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु विभाग ने मौके पर पहुंचकर सांड को नीचे उतारा.
ऑफिस टाइम पर भीड़ का फायदा उठाकर छीनते थे फोन: नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह, बुलंदशहर की दुकान में बिकते थे पार्ट्स
Mobile Snatching Gang Noida: नोएडा में पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है. थाना सेक्टर-39 और थाना सेक्टर-20 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है.
हिंद महासागर में फिर लौटे सोमालिया के पाइरेट्स, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?
Somalia Pirates Return: हिंद महासागर की लहरों पर एक पुराना खतरा फिर सवार हो रहा है. सोमालिया के तट के आसपास कभी खौफ का पर्याय रहे पाइरेट्स यानी समुद्री डाकू करीब एक दशक की शांति के बाद दोबारा एक्शन में आ गए हैं. अप्रैल 2026 के अंत से अब तक कई जहाजों के अपहरण की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.
‘एकध्रुवीय दुनिया ढह रही है’ पुतिन के भारत दौरे से पहले क्रेमलिन का बड़ा बयान, पीएम मोदी संग मुलाकात की पुष्टि
Putin India Visit: दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात तय है. क्रेमलिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का रणनीतिक साझेदार बताया है.





