Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


BLA Attacks On Pak Army: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले एक हफ्ते में पाक फौज को तगड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. जिसके मुताबिक बीएलए ने बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में कुल 28 हमले किये, जिसमें भारी तादाद में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई सैनिक घायल हुए हैं.

Noida Airport Viral Video: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्रा काफी परेशान और भावुक नजर आ रही है. वह एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहती है कि मदद के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद किसी ने उसकी बात नहीं सुनी.

Srinagar Film Festival 2026: जम्मू-कश्मीर ने फिल्म जगत में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अपना पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFJK) शुरू कर दिया है. सोमवार को श्रीनगर में शुरू हुए इस चार दिवसीय आयोजन में भारत समेत दुनिया के कई देशों की चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मलबे में दबने से कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की मौत हो गई. अक्षत दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम (ऑनर्स) का छात्र था. हादसे की खबर कटनी पहुंचने के बाद परिवार और तुलसी नगर कॉलोनी में शोक का माहौल है.

Neha Marvya Transfer: मध्य प्रदेश की 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मार्व्या का एक साल में चौथी बार तबादला कर दिया गया है. लगातार हो रहे तबादलों से नाराज अधिकारी ने आईएएस एसोसिएशन को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा जाहिर की है.

Telangana Assembly Ruckus: तेलंगाना विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए नेताओं में BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K.T रामाराव (KTR), विधायक हरीश राव और कई अन्य नेता शामिल हैं.

Gopalganj Sadar Hospital: लगभग 38 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बना गोपालगंज का मॉडल सदर अस्पताल आज खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. जिस अस्पताल को जिले भर के लोगों के लिए बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाना था, वह आज खुद 'बीमार' नजर आ रहा है.

Acharya Manish: आचार्य मनीष ने कहा कि मानव शरीर बीमार होने के लिए नहीं बना है, लेकिन हमारी जीवनशैली ऐसी हो गई है कि हम लगातार बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. उन्होंने किडनी, हृदय, लीवर, शुगर, ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के पीछे जीवनशैली और खानपान को अहम कारण बताया.

Adani Power ESG Score: भारत की सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत कंपनी अडानी पावर लिमिटेड का पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक प्रदर्शन (ESG) का स्कोर एनएसई सस्टेनेबिलिटी के ताजा आकलन में बढ़कर 66 हो गया है. इससे पहले कंपनी का स्कोर 65 था.

Dac Approves Defence Orders: केंद्र सरकार ने ऐसा फैसला लिया है जो भारतीय सेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के सामानों के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.