Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Nepal Protest: लोगों ने काठमांडू की सड़कों पर उतरकर देश में राजशाही बहाल करने की मांग की. मार्च में होने वाले आम चुनाव से पहले यह रैली अंतरिम सरकार के लिए सिरदर्द बन गई है. लोगों का कहना है कि नेपाल में एक बार फिर राजशाही वापस लाने की जरूरत है.

Cuban Missile Crisis History: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. जेलेंस्की ने ट्रंप की तारीफ कर रूसी राष्ट्रपति को भी इसी तरह से गिरफ्तार करने का संकेत दिया.

Gaya News: अपराधियों ने गया के एक मशहूर डॉक्टर को फोन कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी है. अपराधियों ने कहा कि अगर 1 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं दिये तो तुम्हारी बीबी को उठा लेंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Reza Pahlavi Iran: ईरान की इस्लामिक क्रांति ने लोगों को न्याय और सम्मान देने का वादा किया था, लेकिन धार्मिक संस्थाओं ने सत्ता पर नियंत्रण कर लिया. रेजा पहेलवी एक पहचान बनकर ऊभरे हैं. कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर ईरान में तख्तापलट हुआ तो रेजा पहेलवी सत्ता पर बैठ सकते हैं.

Kapsad Case Meerut: मेरठ के सरधाना में दलित महिला की हत्या कर बेटी को उठा ले जाने के मामले में 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अपहृत लड़की भी बरामद हो गई है. इसकी पुष्टि एसएसपी ने की है.

Makar Sankranti Ban Bangladesh: बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने हिंदुओं को मकर संक्रांति को लेकर चेतावनी दी है कि वे इस्लामी मूल्यों की उपेक्षा ना करें. नहीं तो इसका परिणाम गंभीर होगा.

Owaisi Hijab PM Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर ओवैसी साहब के मन में गजवा ए हिंद है तो देश में दोबारा ऐसा नहीं होगा. इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया.

Ram Mandir Namaz: अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक मंदिर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ रहा था. पुलिस के द्वारा रोके जाने पर उसने नारेबाजी की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Azamgarh Public School Viral Video: आजमगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने का मामला जोर पकड़ लिया है. स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा था. जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है.

Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड में अवैध हथियारों की जब्ती पिछले 6 सालों में लगातार बढ़ी है. अगर साल 2024 से तुलना करें तो 2024 में जब्त अवैध हथियारों की संख्या 196 थी. जबकि 2025 में 243 अवैध हथियार जब्त हुए हैं.