Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Vijay Sinha Convoy Attack: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया है कि उनके काफिले पर हमला हुआ है और यह हमला आरजेडी समर्थकों ने किया है. उन्होंने कहा कि उनपर पत्थरबाजी भी की गई है.

RJD Leader Rides Buffalo Voting: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव एक भैंस पर चढ़कर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे थे. केदार यादव ने बताया कि चुनाव के चलते सभी गाड़ियों का परिचालन बंद हो गया है.

PM Modi Attacks RJD jungle Raj: पीएम मोदी ने राजद पर 15 सालों में एक भी विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया.

Ramkripal Yadav Voting Statement Bihar: रामकृपाल यादव पटना के जमाल रोड स्थित बूथ संख्या 57 पर वोट डालने पहुंचे. जहां उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार दानापुर में बदलाव होकर रहेगा. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.

Hina Shahab Votes In Siwan Bihar: हिना शहाब ने कहा कि हमलोग सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं. ऊपर वाले पर हमें पूरा भरोसा है, रघुनाथपुर की जनता पर भरोसा है, जो भी होगा बहुत ही अच्छा होगा. बिहार में हमारी सरकार बन रही है.

Lalu Family Votes In Bihar Election: तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में नई सरकार आ रही है. वेटनरी कॉलेज में मतदान करने पहुंचे तेजस्वी के साथ लालू प्रसाद यादव, रोहिणी आचार्य, मीसा भारती, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मौजूद थीं.

Bihar Election Voting: 1314 प्रत्याशियों में से तीन ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष हैं. जिनपर सभी की नजर है. आज जनता ईवीएम में वोट देकर इनके भविष्य का फैसला करेगी.

Who Is Meera Nair: मीरा नायर भारत की मशहूर फिल्म निर्माता हैं. उन्होंने समाज में मौजूद समस्याओं को फिल्म के जरिए लोगों के सामने रखा. उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जो समाज के अलग-अलग तबकों में मौजूद जटिलताओं को दर्शाती हैं.

Tejashwi Yadav Message Bihar Chunav: तेजस्वी यादव ने बिहार के मतदाताओं को लेकर एक खास अपील की है. उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र, संविधान और मानवीय हितों को लेकर वोट देने की बात कही है.

HAM Candidate Attacked Gaya: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक ज्योति मांझी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. हमले में उसे चोटें आईं हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.