Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Marco Rubio On US-India Relation: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक संबंध बढ़ाना जरूर चाहते हैं, लेकिन इसकी कीमत भारत के साथ ऐतिहासिक दोस्ती नहीं होगी.

Aurangabad Railway Station New Name: दक्षिण मध्य रेलवे ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' कर दिया है. यह बदलाव नांदेड़ मंडल के प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया गया है.

Rajeshwar Singh Media Welfare: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पत्रकारों के लिए कल्याण कोष की स्थापना को मंजूरी दे दी है. जो पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर खर्च होगी.

Sardar Patel 150th Birth Anniversary: सरदार पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर देशभर में "रन फॉर यूनिटी" यानी एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है

PM Modi Wishes Kharna Chhath Puja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को खरना की शुभकामनाएं दीं. जिसके साथ उन्होंने दिनेश लाल यादव का छठ गीत 'सुख लेके उगिह दुख लेके डुबिह' भी शेयर किया.

Sanatan Pandey Controversial Statement Bihar: सपा सांसद के बयान को बीजेपी ने महिला विरोधी बताया है. बीजेपी ने कहा कि सपा सांसद सनातन पांडे का यह बयान ना सिर्फ महिला विरोधी है बल्कि "लड़के हैं गलती हो जाती है" वाली मानसिकता है.

Balochistan Pakistan Conflict EXPLAINER: बलूचिस्तान ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. यहां भारी मात्रा में गैस, खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं. इस वजह से बलूचिस्तान चीन की नजरों में है. बलूचों को चीन का इस इलाके में घुसना पसंद नहीं आ रहा है.

Donald Trump Increases Canada Tariff: कनाडा से प्रकाशित इस विज्ञापन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रॉनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) की एक वीडियो क्लिप दिखाया गया है. जिसमें उन्होंने टैरिफ को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए इसे व्यापार युद्धों और आर्थिक संकट का कारण बताया है.

Pawan Singh New Chhath Song: छठ महापर्व के पहले दिन ही पवन सिंह ने ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. पवन सिंह का नया भक्ति गीत 'कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ' आज रिलीज हो चुका है.

AIMIM attacks RJD Over Muslims: AIMIM दिल्ली के अध्यक्ष शोएब जमाली ने राजद पर मुसलमानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस के डंडे मुसलमान खाए, आंदोलन मुसलमान करेगा, विपक्ष की भूमिका में मुसलमान खड़ा रहता है. UAPA में जेल में बंद मुसलमानों के नौजवान होते हैं. मगर उपमुख्यमंत्री मुकेश साहनी बनेंगे.