Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Bhopal Teacher Protest: भोपाल के नीलम पार्क में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे शिक्षक वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के आंदोलन को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का साथ मिला. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के समर्थन में खुद धरने पर बैठ गए. उन्होंने मौके से ही स्कूल शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर आंदोलनकारियों की मांगों से अवगत कराया.

Nishu Azad: वकील अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद और उसके पिता के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशु आजाद ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

Adani Defence With IRRPL Agreement: आदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) के बीच नया समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत आदानी डिफेंस अगले पांच वर्षों तक AK-203 असॉल्ट राइफल के लिए 7.62x39 मिमी गोला-बारूद की आपूर्ति करेगी.

Nepal Flood Updates: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल में पिछले हफ्ते आई भयानक बाढ़ के बाद त्रिशूली बाजार से तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है. इनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है. अब तक कुल 169 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है.

Janmashtami Celebration In Shipra Suncity: गाजियाबाद के शिप्रा सनसिटी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला. पहल फाउंडेशन द्वारा जॉगर्स पार्क में भव्य जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया. लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने पूरे परिसर को कृष्णमय कर दिया.

Giorgia Meloni Thanks PM Modi: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को उनकी सरकार के इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने पर बधाई दी थी.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालिगों की अपनी मर्जी से की गई शादी के मामले में अदालत के आदेशों का पालन न होने पर जौनपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने एसपी से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया है और डीआईजी को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं.

Bhopal Lake Overflow: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले करीब 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश का असर अब शहर के तालाबों पर भी दिखाई देने लगा है. बारिश के चलते बड़ा तालाब अपने अधिकतम क्षमता 1666.80 फीट तक पहुंच गया है. जिसके बाद प्रशासन ने भदभदा डैम के गेट को खोलने का फैसला लिया.

Pahalgam News: पहलगाम के MLA अल्ताफ कालू ने गणेशपोरा-बुडवान रोड पर डामरीकरण (ब्लैकटॉपिंग) का उद्घाटन किया. यह इस इलाके के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी. यह इस इलाके में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Jaipur Kidnapping Case: जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को AGTF ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को लेकर टीम गुरुवार देर रात जयपुर पहुंची.