Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के मंदिर में हुआ भयंकर हादसा, आग लगने से 7 लोग झुलस गए
Varanasi: आग लगने की वजह से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच इस आगलगी की चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में GS अस्पताल में भर्ती कराया गया.
‘बैंडिट क्वीन’ से लेकर संसद तक का सफर, आज है फूलन देवी का जन्मदिन
Phoolan Devi: फूलन देवी का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरहा के पुरवा गांव में मल्लाह जाति के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ. 11 साल की उम्र में उनका विवाह उनसे 29 साल बड़े व्यक्ति से कर दिया गया.
बांग्लादेश में छात्र राजनीति पर ब्रेक! ढाका विश्वविद्यालय के छात्रावासों में छात्र राजनीति पर लगी रोक
Bangladesh: प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैंपस की विभिन्न सड़कों पर मार्च किया और नारे लगाए “वन टू थ्री फोर, हॉल पॉलिटिक्स नो मोर” तथा “हॉल पॉलिटिक्स चलबे ना चलबे ना” (हॉल राजनीति नहीं चलेगी). कुछ छात्रों ने छात्रावास के गेटों के ताले तोड़कर प्रदर्शन में शामिल हुए.
नहीं बंद होगी लाडकी बहिन योजना…,आदिवासी दिवस के मौके पर अकोला में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
Eknath Shinde: रक्षाबंधन के मौके पर महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम में आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं करने का भरोसा दिया.
बांग्लादेश में हंगामा… खालिदा जिया के करीबी का आरोप- यूनुस सरकार के सलाहकार ही हैं ‘भ्रष्टाचार के असली खिलाड़ी’
Bangladesh: सत्तार ने नाम लिए बिना ये भी कहा कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को सब पता है, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा. आरोप तो यहां तक हैं कि यूनुस के दौर में भ्रष्टाचार पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है.
तिहाड़ जेल में नाले में डूबने से हत्या के मामले में सजा काट रहे दो कैदियों की मौत, सफाई का काम कर रहे थे मृतक
Tihar Jail: तिहाड़ जेल में आज दो कैदियों की मौत हो गई. दोनों मृतक कैदी हत्या की सजा काट रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों को बरसाती नाले की सफाई का काम दिया गया था. सफाई के दौरान ही दोनों का पैर फिसल गया और वो नाले में डूब गए.
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, ‘मित्र’ कहकर किया संबोधित
PM Modi: शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में यूक्रेन युद्ध, द्विपक्षीय रिश्ते, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में पुतिन को इस साल के अंत में भारत आने का न्यौता दिया.
कभी थे विरोधी अब बन गए पीएम मोदी के मुरीद! किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा?
Gurnam Singh Chadhuni: किसान नेता ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की सराहना की है, जिसमें प्रधानमंत्री ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है.
चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के तीन बंकर किये ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
Jharkhand News: झारखंड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई में जराईकेला थाना क्षेत्र के हेंडेकुली जंगल-पहाड़ी इलाके में तीन नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया गया.
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा NCERT पाठ्यक्रम में शामिल, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Sam Manekshaw: भारत सरकार ने आजाद भारत के तीन महत्वपूर्ण सेना नायकों फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा को NCERT पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है.







