Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Uttarkashi Disaster: उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.

Satyapal Malik Death: सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त से गहरा नाता रहा. वो 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे. इन्हीं के कार्यकाल में और आज के ही दिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था.

Viral News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर गांव में 20 साल का दीपक उस वक्त हैरान रह गया जब उसके खाते में अचानक से 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये आ गए. जांच में पता चला कि यह पैसा तो बैंक के सिस्टम में दर्ज ही नहीं है. लेकिन ये रकम दीपक के मोबाइल पर दिख रही थी.

Aamir Khan: आमिर खान अब मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मौजूद एक किराये के फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल्स में 4 लग्जरी अपार्टमेंट्स किराये पर लिए हैं. इन फ्लैट्स का किराया 24.5 लाख रुपये प्रति महीना बताया जा रहा है. जो कि हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा.

NDA Parliamentary Meet: एनडीए ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय महिलाओं, खासकर नारी शक्ति का विशेष समर्थन मिला. सिंदूर हमारे समाज में विवाह और सम्मान का प्रतीक है, जिसे आतंकियों ने हमारी बहनों और माताओं से छीनने की कोशिश की.

PM Modi NDA Meeting: बैठक की शुरुआत भरपूर जोश के साथ हुई. सांसदों ने पीएम मोदी को 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी के लिए सम्मानित किया. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर एनडीए की महिला सांसदों को आगे की पंक्ति में बिठाया गया.

Sambhal Jama Masjid: शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद की सुनवाई आज चंदौसी स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य कुमार सिंह की अदालत में होगी.

PM Modi: यह बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है. बैठक में पीएम मोदी देंगे क्या मंत्र ये देखना होगा. देखा जाए तो ये मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल होने जा रहे हैं.

UP News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी 'Reviving Islam' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए थे. जो पाकिस्तान से संचालित होता है. इस ग्रुप में करीब 400 सदस्य हैं.

Red Fort Security Breach : यह मॉक ड्रिल स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जानने के लिए की गई थी. ड्रिल के दौरान स्पेशल टीम बिना किसी रुकावट के डमी विस्फोटक लेकर भीतर पहुंच गई.