Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


US China Tariff: अमेरिका ने चीन पर नया टैरिफ थोपने का अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने US-CHINA टैरिफ डेडलाइन को 90 दिन और आगे बढ़ाने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिये हैं.

Bihar Assembly Election 2025: पटना ज़िले में ही 152 जगहों से लोग वेबकास्टिंग के माध्यम से जुड़ेंगे, जबकि जिला मुख्यालय का मुख्य मंच ऊर्जा ऑडिटोरियम में सजेगा. यहां से मुख्यमंत्री न सिर्फ़ विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लाभुकों से फीडबैक लेंगे, बल्कि सरकारी बिजली मिशन की नब्ज़ भी टटोलेंगे.

Balochistan Liberation Army: बीएलए पिछले कई दशकों से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आंदोलन चला रहा है. यह संगठन पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाता है कि वह इलाके के खनिज संसाधनों का दोहन करती है और स्थानीय बलूच समुदाय के साथ भेदभाव करती है.

Uttar Pradesh Assembly: आज विपक्ष स्कूलों के विलय के मुद्दे और गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष से हुए दुर्व्यवहार पर फिर से चर्चा की मांग करेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब-तलब की उम्मीद है.

Asim Munir: अगर अमेरिका फिर से इस चाल में फंसता है, तो इससे न सिर्फ़ पाकिस्तान का हौसला बढ़ेगा, बल्कि उस समय क्षेत्र में अस्थिरता भी आएगी, जब अमेरिका को अपनी साझेदारियों में विश्वसनीयता की जरूरत है.

Karawal Nagar Murder: पुलिस के अनुसार आरोपी की मृतक पत्नी जयश्री रक्षाबंधन के दिन अपने मायके जाना चाहती थी. वह बार-बार प्रदीप से बुलंदशहर ले जाने की बात कर रही थी. लेकिन प्रदीप मना कर रहा था. इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

Indian Army: भारतीय सेना ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लिमचीगड में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया. 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से पुराना पुल बह गया था.

Delhi Protest: मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. अखिलेश यादव के बैरिकेड फांदते ही विपक्षी नेताओं ने संभाल लिया. इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.

Anthony Albanese: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) की प्रतिबद्धताओं के आधार पर हम फिलिस्तीनी लोगों के अधिकार को स्वीकार करेंगे. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर इसे साकार करने के लिए काम करेंगे.

US Military Weapons: अमेरिका ने अपनी सेना के लिए कुछ ऐसे हथियार बनाए हैं. जो किसी साइंस फिक्शन मूवी की तरह लगते हैं. इनमें से कुछ तकनीकें स्टार वॉर फिल्म के जैसे हैं. जिनका दुश्मन सामना नहीं कर सकते.