Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए डबल भूकंप में एक फुटबॉलर की पत्नी अपनी बेटी को बचाने के लिए खुद की जान गंवा बैठी. इसकी जानकारी खुद फुटबॉलर ने दी. फुटबॉलर हेक्टर बेलो ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी. बताया जा रहा है कि फुटबॉलर हेक्टर काराकस में अपनी बेटी से अस्पताल में मिलने भी गए थे.

Kanpur News: राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही संविधान पर हमला करने के लिए कुख्यात रही है और आज भी विपक्षी दलों का संविधान के प्रति रवैया नकारात्मक है.

Kim Jong Un Military Modernization: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी ताकत को और बढ़ाने के लिए देश की तोपखाना और मिसाइल ताकत को आधुनिक बनाने का काम शुरू कर दिया. गुरुवार को अपग्रेडेड तोपखाना और मिसाइलों का परीक्षण किया गया.

Ireland Beat India: आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है.

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये का नोटिस भेजा है. आरोप है कि उसके पैन और आधारकार्ड का उपयोग करके 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया है. पीड़िता का कहना है कि उस फर्म से या कारोबार से उनका कोई संबंध नहीं है.

Ram Rahim Parole: बलात्कार और हत्या के गंभीर मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रोहतक के सुनारिया जेल में वापसी हो गई है. वह 30 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर था. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे राम रहीम सुनारिया जेल के दरवाजे पर दस्तक दी.

Barmer Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार मृतक युवक का एक विवाहित महिला से पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों गांव से साथ निकल रहे थे. इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया था.

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और आयरलैंड के बीच यह टी-20 मुकाबला बेलफास्ट शहर में खेला जा रहा है. कयास लगाये जा रहे थे कि इस मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.

Sirohi News: सिरोही जिले के मंडवारिया गांव में मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनाने पर समाज के पंचों ने 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया. पीड़ित परिवारों का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया. सामाजिक बहिष्कार की वजह से घर के लोगों को ना तो काम मिल पा रहा और ना ही मजदूरी.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के करीब 30 घंटे बाद भी राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बचावकर्मियों ने इमारत का कंक्रीट और छत काटकर एक चीनी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. अबतक पूरे देश में लगभग 40 हजार लोग लापता हैं.