Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
राम मंदिर चंदा गबन मामले में CBI जांच की मांग, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास जुड़ा
Ram Mandir Scam: अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन को लेकर कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.
करो या मरो के मुकाबले में भारत ने चुनी गेंदबाजी, दूसरे टी-20 में प्रिंस और सूर्यांश का डेब्यू, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
India vs Ireland 2nd T20: भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है. प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके.
लापता लेडीज के एक्टर सत्येंद्र सोनी का डायरेक्टर ने मार लिया पैसा, सोशल मीडिया पर रो-रोकर बयां किया दर्द
Satyendra Soni: फिल्म लापता लेडिज के एक्टर सत्येंद्र सोनी आरोप लगाया है कि वो मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए गए हुए थे. वहां उनसे काम कराया गया लेकिन जब पैसे की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.
पीएम मोदी को मिला ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवार्ड, धरती को हरा-भरा बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
Narendra Modi Blue Horizon Award: सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' प्रदान किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया.
अब सेशेल्स में भी चलेगा भारत का UPI, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता
India Seychelles UPI: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. भारत और सेशेल्स ने कृषि, एक्जिम बैंक, बाहरी अंतरिक्ष में खोज और नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल पर चर्चा के लिए ज्ञापन समझौता (एमओयू) एक्सचेंज किया.
नार्को-टेरर मामले में SIA की बड़ी कार्रवाई, कुपवाड़ा के करनाह में फरार आरोपी के पैतृक घर पर हुई मुनादी
Narco Terror Case: कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को एक भगोड़े आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू की. यह आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क द्वारा हेरोइन की तस्करी से जुड़े सीमा पार नार्को-टेरर मामले में शामिल था.
खुद जिस बोर्ड के उपाध्यक्ष, वहीं से ले ली भारी-भरकम सब्सिडी! केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कैसे खीरे की खेती कर उठा लिये 99 लाख
Bhagirath Choudhary Subsidy: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड यानी NHB की MIDH योजना के तहत 99.03 लाख रुपये की सब्सिडी मिली है. बड़ी बात यह है कि भागीरथ चौधरी खुद कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं और इसी नाते NHB के पदेन उपाध्यक्ष भी हैं.
अपने ही मंत्रालय से 99 लाख की सब्सिडी लेने पर घिरे केंद्रीय मंत्री, भागीरथ चौधरी बोले- मैं किसान हूं, कुछ छुपाया नहीं
Bhagirath Choudhary: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने उपर लगे आरोपों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि मैंने सही प्रक्रिया के तहत सब्सिडी ली है. मैं किसान आदमी हूं और खेती-बाड़ी का काम करता हूं.
धर्मेंद्र प्रधान की हो सकती है छुट्टी, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण का बदल सकता है विभाग! मोदी कैबिनेट में बड़ी फेरबदल की तैयारी
Modi Cabinet Expansion: नितिन गडकरी से लेकर निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी सहित मनोहर लाल खट्टर का मंत्रालय बदल सकता है. जहां निर्मला सीतारमण की जगह शक्तिकांत दास को मौका मिल सकता है, तो वहीं आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्डा को भी बड़ा कैबिनेट मंत्रालय दिया जा सकता है.
फ्रांस में खिड़कियों पर क्यों चाक रगड़ रहे हैं लोग? 40 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने के लिए निकाला यह अनोखा और सस्ता जुगाड़
France Heatwave: फ्रांस में भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग चाक को अपनी शीशे की दीवारों और खिड़कियों पर घिस रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इससे घर ना सिर्फ ठंडा रहता है बल्कि खर्च भी कम होता है. चाक के उपयोग से टेंपरेचर में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ जाती है.







