Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Monsoon Arrival India: देश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ अब यह देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है.

Iran US Nuclear Deal: ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों को लेकर रुख स्‍पष्‍ट करते हुए बताया क‍ि अंतिम समझौते और दूसरे पक्ष के ठोस कदमों के बाद ही परमाणु केंद्रों तक पहुंच तय की जाएगी. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि परमाणु ठिकानों और उनसे जुड़ी परमाणु सामग्री तक पहुंच की अनुमति केवल किसी अंतिम समझौते के तहत ही दी जाएगी.

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. इसी अभियान के तहत बुधवार को एक ही दिन में 71 संस्थानों को सील कर दिया गया. जबकि 83 भवन मालिकों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं.

Dausa Tramadol Seizure: राजस्थान के दौसा जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) जयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं. इस नशीली खेप को यूपी रोडवेज बस के जरिए आगरा से महवा लाई जा रही थी.

Chitawa Police Assault Case: परिवादी का आरोप है कि 14 अक्टूबर 2025 को जब वह अपनी शिकायत लेकर चितावा थाने पहुंचा था, तब उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया. घटना के बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव सहित 17 लोगों को इसके लिए आरोपी माना है. माना जा रहा है कि इन सबके खिलाफ FIR हो सकती है.

Mumbai Local Train Murder: मुंबई में लोकल ट्रेन में एक युवक की सरेआम हत्या कर दी. हत्या करने वाला आरोपी खुलेआम सबके सामने युवक को चाकुओं से गोदता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान 30 साल के रोशन सुवर्णा के तौर पर हुई है.

West Bengal Mid Day Meal: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने मिड-डे मील के तहत भोजने उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ISKON को सौंपी है. अब इस्कॉन राज्य में बच्चों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करायेगा. इसके तहत बच्चों को पूरी तरह से शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा.

Cockroach Ujjwal Singh: कॉकरोच जनता पार्टी के उज्जवल सिंह के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत बिल्कुल पसंद नहीं है. यहां कुछ भी नहीं है. अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं बाहर चला जाऊंगा.

PM Modi Meets Mammootty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने उन्होंने प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता ममूटी और उनकी फैमिली से भी मुलाकात की.