Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Ganesh Visarjan In UK: ब्रिटेन से सामने आया गणेश विसर्जन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में कुछ लोग बड़ी गणेश प्रतिमाओं को नाव के जरिए नदी में ले जाकर प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

Ali Ahmed Convoy Stopped In Kaushambi: माफिया अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद और अतीक गैंग के सदस्य असाद कालिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज जिला कोर्ट में पेश किया गया. दोनों को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (एडीजे) शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की कोर्ट नंबर 16 में पेश किया गया.

Jamui Girl Harassment Viral Video: बिहार के जमुई में एक हवसी भीड़ के भेंट चढ़ी बेटी का मामला सामने आने के बाद राजनीति गर्मा गई है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मामले को छिटपुट घटना करार दिया. उन्होंने अपनी सरकार की तुलना लालू राज से करते हुए खूब वाहावाही की. उन्होंने कहा कि हमारी NDA की यह सरकार संवेदनशील है.

Jamui Viral Video: SP जमुई विश्वजीत दयाल ने बताया कि आज सुबह वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की पहचान कर टाउन थाना में FIR दर्ज की और त्वरित छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है. अब तक की जांच में 5 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है.

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल रेलवे ने अपने स्टेशनों, कोचिंग डिपो और अन्य यात्री सुविधा केंद्रों पर पानी की आपूर्ति, फिल्ट्रेशन, जांच और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं.

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई टिप्पणियों का तहरीक मुस्लिम शब्बान ने समर्थन किया है. तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि हामिद अंसारी ने देश की मौजूदा तस्वीर पेश की है और उनका बयान बिल्कुल सही है.

Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि जब तक तेहरान की शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक होर्मुज को दोबारा खोलने की कोई संभावना नहीं है. उनका बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें फिर तेज हो रही हैं.

Nepal Flood Death Toll: पिछले महीने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कई सप्ताह बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. आपदा के करीब 3 हफ्ते बाद भी राहत और बचाव अभियान लगातार चल रहा है. मृतकों की संख्या बढ़कर 1,451 हो गई है. वहीं हजारों लोग अब भी लापता हैं.

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए CBSE ने शनिवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर 45 मिनट का विशेष इंटरएक्टिव टॉकाथॉन आयोजित किया. जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था.