Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Dinesh Sharma On Congress: डीएमके द्वारा इंडिया अलायंस की 8 जून को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक का बहिष्कार किए जाने पर भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार जनता का विश्वास तोड़ा है और अब उसकी राजनीतिक विश्वसनीयता खत्म होती जा रही है.

Dimple Yadav on Ghazipur Encounter: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने गाजीपुर एनकाउंटर को लेकर शुक्रवार को सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकती थी तो फिर एनकाउंटर की जरूरत क्यों पड़ी?

E85 Fuel Launch: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन पर E85 ईंधन का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने इसे भारत के हरित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

Andaman Sea Gas Discovery: भारत के अंडमान सागर में नेचुरल गैस का बड़ा भंडार मिला है. इसकी पुष्टि खुद तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की. उन्होंने बताया कि श्री विजयपुरम-3 में यह भंडार खोजा गया है. यह एक खोजी कुआं है जिसे ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान आइलैंड के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर पानी की गहराई पर खोदा है.

Tonk News: टोंक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने विद्युत विभाग के सिटी एईएन नवनीत सिंह गुर्जर और उसके कथित दलाल मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जांच एजेंसी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की यह राशि आखिर किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी.

Donald Trump Cuba Sanctions: डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनल, उनकी पत्नी और तीन अन्य लोगों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं. बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन इस द्वीपीय देश पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया है.

Cockroach Seizure Australia: ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोचों को पकड़ा जा रहा है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक अवैध पशुपालक से 1 लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच जब्त किये गए हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे बड़ी कॉकरोचों की जब्ती है. इन जब्त अकशेरुकी जीवों की कुल कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा है.

India Economy Growth: सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. वहीं जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही.

Kolkata Mayor Resigns: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची हुई है. ममता बनर्जी के सिपाही एक-एक कर हाथ छुड़ा रहे हैं. अब टीएमसी विधायक और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मेयर पद से अपना इस्तीफा शुक्रवार को सौंप दिया.

Abhishek Banerjee ED Summons: टीएमसी में टूट से परेशान ममता बनर्जी के लिए मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब ईडी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 15 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है.