Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को आगामी टीम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही इस फैसले की जानकारी दे दी जाएगी. भारतीय टीम को इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

Venezuela News: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं. उनकी यह यात्रा भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Tirumala Ghee Scam: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से जुड़े चर्चित घी मिलावट घोटाले की जांच में ईडी ने बुधवार को कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 स्थानों पर छापेमारी की. ईडी की कार्रवाई के दौरान 60 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.

Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं.

TMC Internal Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर बड़ा निशाना साधा है. पार्टी के भीतर बढ़ती अंदरूनी कलह और बगावत की खबरों के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए टीएमसी की स्थिति पर तंज कसा है.

Guru Rahman On Khan Sir: पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर गुरु रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दोनों को शिक्षक के नाम पर कलंक बता दिया. उन्होंने कहा कि ये लोग कोई शिक्षक नहीं हैं.

Adani Foundation Clubfoot Initiative: अडानी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन ने मिलकर देश में क्लबफुट (टेढ़े पैर) से पीड़ित बच्चों के इलाज और देखभाल के लिए एक नई पहल शुरू की है. इस योजना के तहत अगले तीन साल में 10,000 से ज्यादा बच्चों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

Khan Sir Coaching Clash: पटना में वायरल शिक्षक 'खान सर' के कोचिंग के बाहर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई है. इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद यादव सर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई. जिस दौरान रोशन आनंद काफी आग बबूला दिखाई दिये.

Gujarat News: गुजरात में एक जूस सेंटर पर छापेमारी में हजारों किलो सड़े-गले और कीड़े लगे आमों को बरामद किया गया. इन आमों का इस्तेमाल जूस बनाने के लिए किया जा रहा था. प्रशासन ने इन्हें जब्त कर नष्ट कर दिया है. पुलिस ने मौके से 2025 किलो आम जब्त किये और मौके पर ही नष्ट कर दिये.

Germany Transit Visa Exemption: जर्मनी से दूसरे देशों की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी सामने आई है. अब उन्हें जर्मन एयरपोर्ट पर लेओवर के साथ दूसरे देश की यात्रा करते समय ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी. यह घोषणा नई दिल्ली में जर्मन दूतावास ने मंगलवार को की.