Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
इस्लामाबाद वार्ता फेल होते ही ट्रंप का रौद्र रूप! बोले- अब होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज को रोकेंगे
Donald Trump Hormuz Blockade Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी. उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा.
सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे मौजूद
Rajeshwar Singh Green Initiative: लखनऊ के सरोजिनी नगर में ‘द ग्रीन शिफ्ट’ कार्यक्रम के तहत ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस महत्वाकांक्षी मिशन का नेतृत्व किया.
पाकिस्तान में पेट्रोल पंप बंद, भारत में मोदी का मैनेजमेंट बुलंद; शामली की विशाल रैली में गरजे डॉ. दिनेश शर्मा
Dinesh Sharma Rally Shamli: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश केवल राष्ट्रभक्ति के आधार पर ही चलेगा. इसे जाति धर्म के आधार पर नहीं चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया , समाज के लोगों के उद्यमी बनने की राह बनाई है.
प्रसिद्ध कृष्णा की चौकड़ी ने तोड़ी लखनऊ की कमर! GT ने 7 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत
GT vs LSG IPL 2026: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
IPL 2026: डगआउट में मोबाइल चलाना पड़ा भारी! राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ BCCI की जांच शुरू
RR manager Romi Bhinder: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुवाहाटी में 10 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखे गए, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है.
एक युग का अंत: आशा भोसले के जाने से बॉलीवुड हुआ भावुक
बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई. जिसके बाद कई बड़े अभिनेताओं ने उन्हें भावुक होकर श्रद्धांजलि दी.
‘लोगों के दिल-दिमाग में सिर्फ भाजपा’ सिलीगुड़ी में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, खुद बनाया समर्थकों का वीडियो
PM Modi Siliguri Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए.
हैदराबाद में जेम्स बॉन्ड वाली BMW, बटन दबाते ही बदल जाती थी नंबर प्लेट, पुलिस भी रह गई दंग
Hyderabad BMW Flip Number Plate: हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू ड्राइवर को तब पकड़ा, जब उसने कथित तौर पर चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट में एक हाईटेक तरीके का इस्तेमाल किया था.
डिप्रेशन से लेकर करियर तक की उलझनें; क्या कोरियाई नाटकों में अपनी कहानी ढूंढ रहा है आज का युवा?
हाल के वर्षों में, कोरियाई नाटकों (K-Dramas) ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, लेकिन इनकी लोकप्रियता जेन-ज़ी (Gen Z) के बीच विशेष रूप से बढ़ी है. यह लेख पड़ताल करता है कि कैसे अपनी अनूठी कहानी कहने की शैली, पात्रों की गहराई और उच्च गुणवत्ता वाले दृश्यों के माध्यम से के-ड्रामा ने जेन-ज़ी के दिलों में अपनी जगह बनाई है.
‘वे स्टॉपवॉच लाए, हम कैलेंडर लेकर बैठ गए’ पीस टॉक फेल होने के बाद ईरान का अमेरिका पर तंज
US Iran Peace Talks Fail: अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया है. इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपने देश लौटने के लिए इस्लामाबाद से निकल गए.





