Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने लगभग सहमति बना ली है. जानकारी के अनुसार बीजेपी और जेडीयू 3-3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं. वहीं चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 1-1 सीट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

Indonesia Work From Home: इंडोनेशिया के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच, सिविल सेवकों, सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए अपनी वर्क-फ्रॉम-होम नीति को दो महीने के लिए बढ़ाएगा.

karnataka Doctor Suicide: फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित एक जाने-माने डॉक्टर ने शुक्रवार को बेलगावी शहर में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान डॉ. दिनेश भटकल के रूप में हुई है. उन्होंने केएलई संस्थान के साथ 40 वर्षों तक काम किया था.

NEET Paper Leak Protest: सीकर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई. NSUI की ओर से शहर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए.

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 256 रन का लक्ष्य दिया है. SRH की तरफ से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया.

Jim Corbett Elephant Missing: उत्तराखंड में दो प्रशिक्षित हथिनियां रात के समय जंगली हाथियों के साथ गायब हो गईं. रात में जब वन विभाग के गश्ती दलों ने हथिनियों को गायब देखा तो खोज अभियान शुरू कर दिया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. सुबह होते ही दोनों हथिनियां अपने आवास पर वापस आ गईं.

Super El Nino In Pacific Ocean: अल नीनो एक प्राकृतिक मौसम प्रक्रिया है. जब प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है. तो उसका मौसम पर बेहद गंभीर असर पड़ता है. अमेरिकी मौसम एजेंसी NOAA का कहना है कि 80 प्रतिशत संभावना है कि जुलाई तक अल नीनो बन जाए.

Education Ministry On SMC: स्कूल मैनेजमेंट कमेटी गाइडलाइन्स को लेकर भारत एक्सप्रेस की मुहिम का बड़ा असर देखने को मिला है. स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) Guidelines-2026 को लेकर देशभर में उठे विवाद और निजी स्कूल संचालकों की चिंताओं के बीच अब शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर दिया है.

CBI Arrest CGST Officers: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरिडीह के सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर 20 मई को मामला दर्ज किया था.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका में करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है और देश जल्द ही विनिर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल देखने वाला है. ट्रंप के मुताबिक जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियां अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं