Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
राजद सांसद सुरेंद्र यादव के बिगड़े बोल, कहा- अमेरिका में युद्ध हुआ तो लोग ‘जय श्रीराम’ बोलना भूल जाएंगे
Surendra Yadav Controversial Statement: बिहार के गया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में युद्ध होगा तो लोग जय श्रीराम बोलना भूल जाएंगे.
नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एसपी के निर्देश पर 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Nawada Murder Case: बिहार के नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटना के 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जेडीयू में आर-पार! आनंद मोहन के आरोपों से भड़के एमएलसी संजय सिंह, बोले- मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं
Anand Mohan On Nitish Kumar: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जेडीयू के खिलाफ जोरदार हमला कर पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. आनंद मोहन ने आरोप लगाया है कि पार्टी में टिकट और मंत्री पद के लिए करोड़ों रुपये लिए गये.
“बिहार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां…जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर” सम्राट चौधरी सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब सूबे की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं. नई सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.
ग्रेटर नोएडा में दहेज दानवों की भेंट चढ़ी पोस्ट ग्रेजुएट दीपिका! शादी में खर्च हुए 1 करोड़, फिर भी मांगी फॉर्च्यूनर और 50 लाख
Deepika Nagar Death: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दीपिका की करीब डेढ़ साल पहले की जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से शादी हुई थी. परिवार वाले इसे दहेज हत्या का मामला बता रहे हैं.
17 नदियों पर बन चुके हैं पुल, समंदर के नीचे टनल भी तैयार, जानें कितनी तेजी से दौड़ रही है भारत की पहली बुलेट ट्रेन
India Bullet Train Project: भारतीय रेलवे ने सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) कॉरिडोर पर चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन का डिजाइन जारी किया है. रेलवे मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की तस्वीर प्रदर्शित की.
डिजिटल इंडिया में साइबर सेंधमारी! 5.83 लाख मामलों में ₹3,588 करोड़ की ठगी, लोकसभा में सामने आए आंकड़े
Digital Payment Fraud India: आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2025 के बीच पेमेंट फ्रॉड के कुल 5,83,291 मामले दर्ज किए गए. इन मामलों में करीब 3,588.22 करोड़ रुपये की ठगी हुई, जबकि सिर्फ 238.83 करोड़ रुपये ही रिकवर किए जा सके.
चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, लेकिन फैंस को लगा बड़ा झटका, पूरी तरह फिट नहीं हैं एमएस धोनी!
CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में उतरेंगे, लेकिन माही अभी फिट नहीं हैं.
तेल पर झुकने के मूड में नहीं है मोदी सरकार, जमकर रूस से खरीद रही तेल, ट्रंप के हौसले हो रहे पस्त
India Russia Oil Trade: अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीद पर दी गई छूट की समयसीमा खत्म होने के बावजूद भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद जारी रखी है. केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश की तेल खरीद नीति किसी अमेरिकी छूट पर आधारित नहीं, बल्कि पूरी तरह व्यावसायिक जरूरतों और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार तय होती है.
पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- यह पूरे भारत को गौरवान्वित करने वाला पल
Acharya Pramod Krishnam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया है. इस पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तारीफ करते हुए कहा कि पीएम के जीवन का हर पल राष्ट्र को समर्पित है.







