Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ में पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. केंद्रीय कैबिनेट ने केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी, जो अप्रैल-मई 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम RRTS यानी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी स्वयं शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर सुविधाओं का जायजा लेंगे.

भारत मंडपम में आयोजित समिट में रेलटेल ने एआई-सक्षम स्वास्थ्य प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित किया. चर्चा के केंद्र में रोग निगरानी, शीघ्र निदान और दूरस्थ क्षेत्रों में समावेशी चिकित्सा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषय रहे, जो 'विकसित भारत 2047' के विजन को मजबूती प्रदान करते हैं.

असम विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही बीजेपी ने अपनी 'हैट्रिक' रणनीति तैयार कर ली है. सत्ता विरोधी लहर (Anti-incumbency) को काटने के लिए पार्टी करीब 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है, जिनमें नए और युवा चेहरों को मौका दिया जाएगा.

रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बैकुंठ–उरकुरा खंड पर 26.40 किमी लंबी चौथी रेलवे लाइन को मंजूरी दी है. ₹426.01 करोड़ की इस परियोजना से ट्रेनों की भीड़ घटेगी और माल ढुलाई व औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

देश के इतिहास में पहली बार संविधान को संथाली भाषा और अलचिकि लिपि में प्रकाशित किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे आदिवासी समुदाय और भारतीय भाषाओं के सम्मान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है.

रेलवे ने हावड़ा–खड़गपुर खंड पर पुल संख्या 57 के पुनर्निर्माण और कोलाघाट स्टेशन के विकास के लिए ₹431.76 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है.

रेलवे 26 दिसंबर 2025 से अपने किराए के ढांचे में बदलाव लागू करने जा रहा है. रेलवे ने स्पष्ट किया कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और GST जैसी अन्य फीस में कोई बदलाव नहीं होगा.

क्रिसमस और नए साल 2026 के जश्न को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए कमर कस ली है. रेलवे ने देशभर के 8 अलग-अलग ज़ोन में 244 से अधिक विशेष ट्रेनों (Special Trains) की घोषणा की है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेल कौशल विकास योजना के तहत देशभर में 98 केंद्रों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 14 केंद्र हैं. अब तक 31,839 युवाओं को प्रशिक्षण मिला, जिनमें 5,862 यूपी के हैं.