Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नतांश पटेल


Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

भारत एक्सप्रेस


अजमेर के जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में कथावाचक किरीट भाई के बयान पर विवाद छिड़ गया है. नाराज श्याम प्रेमियों ने उनके होटल का घेराव कर विरोध जताया. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, वहीं भक्तों का कहना है कि माफी बंद कमरे में नहीं बल्कि सार्वजनिक मंच से मांगी जाए.

जयपुर पुलिस ने एक महीने की गुप्त निगरानी के बाद न्यू सांगानेर रोड के गोरी विहार विस्तार में स्थित एक आलीशान पेंटहाउस पर छापेमारी की. पुलिस ने रंगे हाथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 9.73 लाख रुपये नकद बरामद किए. पकड़ा गया मुख्य आरोपी पहले भी 21 मामलों में नामजद रह चुका है.

Rajasthan Mineral Block Auction: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने खनन क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रधान खनिजों के 141 ब्लॉकों की ई-नीलामी के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.

Rajasthan AI Cyber Surveillance: राजस्थान में साइबर ठगी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राज्य सरकार और बैंकिंग तंत्र ने बड़ा कदम उठाया है. शासन सचिवालय में साइबर समन्वय बैठक में तय किया गया कि 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही बैंक तत्काल कार्रवाई करेंगे.

VHP Rajasthan: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जयपुर के उद्योगपति और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुभद्र पापड़ीवाल को विश्व हिंदू परिषद का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनके नाम की घोषणा दिल्ली में आयोजित विहिप की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में की गई.

Rajasthan Food Poisoning: राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में ईदगाह लंगर का भोजन खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए. फूड पॉइजनिंग की आशंका, भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए.

Ex Serviceman Land Fraud: राजस्थान के जांबाज सैनिक आज अपने ही हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं. रिटायर्ड सैनिकों का आरोप है कि सरकार ने उनकी वीरता को देखते हुए जमीन आवंटित की थी, लेकिन उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री से लेकर म्यूटेशन तक कर दिया गया, जिसकी वजह से वो अपनी ही जमीन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित दौसा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी सियासी बयानबाजी देखने को मिली. मदन राठौड़ और सांसद मुरारीलाल मीणा ने पंचायत चुनाव, रेलवे विकास और तबादला नीति को लेकर एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा.

NEET Result 2026: NEET-UG 2026 की परीक्षा में कोटा के 4 छात्रों ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई. कोटा के कोचिंग के छात्र आर्यन गुप्ता ने AIR-1, पंशुल बंसल ने AIR-2, आयुष भालोटिया ने AIR-4 और गौरव सिंह ने AIR-9 हासिल कर इतिहास रच दिया.

दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा में प्रेम विवाह के बाद खाप पंचायत द्वारा 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है. पीड़ित दुल्हन ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है, जिसके बाद पुलिस ने 125 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है.