Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Ivanka Trump Assassination Plot: अमेरिका में इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ. ईरान की IRGC से ट्रेनिंग पाए आतंकी मोहम्मद अल-सादी को गिरफ्तार किया गया, जो कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था.

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमत 1 रुपये प्रति किलो बढ़कर 81.09 रुपये हो गई. पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे हैं और अब सीएनजी महंगी होने से परिवहन लागत और महंगाई का दबाव बढ़ा.

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई. आग तेजी से कई दुकानों तक फैल गई और करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

Tulsi Gabbard Resignation: अमेरिका की खुफिया विभाग की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने अपने पति की दुर्लभ कैंसर बीमारी के चलते इस्तीफा दिया. राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अब परिवार को प्राथमिकता देना जरूरी है.

Weather Update: भारत में मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है. जानें राज्यवार मौसम अपडेट.

Petrol Diesel Prices Hike: दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. मई में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़े. कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजार की अनिश्चितता से महंगाई का दबाव बढ़ा.

Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज शनि उपासना और भैरव आराधना से लाभ मिलेगा. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, उपाय और शुभ रंग.

Aaj Ka Panchang 23 May 2026: आज अधिकमास दुर्गाष्टमी और शनिवार व्रत है. भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित हैं लेकिन मां दुर्गा और शनिदेव की पूजा से दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Bihar News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनावी हार के बाद पटना के बाहरी इलाके में आश्रम में डेरा जमाया. उन्होंने नीतीश कुमार पर पलायन रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए.

Balochistan Pakistan Conflict: बलूचिस्तान में पाकिस्तान की पकड़ ढीली पड़ रही है. इसी बीच लश्कर कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने स्वीकार किया कि बलूचिस्तान के हालात के पीछे अंदरूनी ताकतें जिम्मेदार हैं.