Bharat Express DD Free Dish

स्पेसएक्स आईपीओ से एलन मस्क ट्रिलिनेयर, हजारों कर्मचारी बने मिलिनेयर

SpaceX IPO: अमेरिकी शेयर बाजार में SpaceX की एंट्री ने कई रिकॉर्ड बनाए. एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने और कंपनी के 4,400 से ज्यादा कर्मचारी मिलिनेयर बनने वाले हैं. IPO से शेयर ने 11% प्रॉफिट के साथ लिस्टिंग की और आगे तेजी दिखाई.

SpaceX IPO: पिछले हफ्ते अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की लिस्टिंग ने कई रिकॉर्ड बना दिए. कंपनी के फाउंडर एलन मस्क अब दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बन गए हैं. उनकी संपत्ति में यह उछाल SpaceX के मेगा IPO की वजह से आया है.

हजारों वर्कर्स बने मिलिनेयर

इस IPO से कंपनी के 4,400 से ज्यादा कर्मचारियों के मिलिनेयर बनने का अनुमान है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दौर में SpaceX से जुड़े इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्लू‑कॉलर वर्कर्स को बड़ा फायदा मिला है. इनमें से करीब 400 वर्कर्स को 10 करोड़ डॉलर या उससे ज्यादा रकम मिलने की संभावना है.

गेविन पेटिट की कहानी

इन कर्मचारियों में गेविन पेटिट भी शामिल हैं, जिन्होंने 2012 में SpaceX ज्वाइन किया था. उनका सालाना वेतन लगभग 80,000 डॉलर था. उस समय कंपनी के शेयर की कीमत करीब 13 डॉलर थी. गेविन ने अपने बोनस को स्टॉक में लेने का विकल्प चुना और अब उन्हें भारी फायदा हुआ है.

IPO से मिला बंपर रिटर्न

SpaceX के शेयर का IPO प्राइस 135 डॉलर तय किया गया था. लिस्टिंग के समय शेयर 150 डॉलर पर खुला, यानी लगभग 11 प्रतिशत का मुनाफा. इसके बाद कंपनी के शेयर में और तेजी देखने को मिली.

मस्क की संपत्ति में उछाल

SpaceX में बड़ी हिस्सेदारी होने की वजह से मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है. उनकी संपत्ति में टेस्ला और अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी भी शामिल है. दिसंबर 2025 में मस्क ने 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल कर दुनिया के पहले व्यक्ति बनने का रिकॉर्ड बनाया था.

ये भी पढ़ें-ओमान की खाड़ी में समाया एक और भारतीय जहाज, इंजन हो गया था फेल, 14 भारतीयों की बचाई गई जान

भारत में Starlink की चर्चा

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने वाली मस्क की कंपनी Starlink को भारत में अप्रूवल मिलने में देरी की आशंका थी कि इससे SpaceX की लिस्टिंग पर असर पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कंपनी ने स्टॉक मार्केट में शानदार एंट्री की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read