Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Fact Check: 8 जून 2026 को फिलीपींस में आए भूकंप से जोड़कर वायरल वीडियो असल में बैंकॉक का है. भारत एक्सप्रेस न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो मार्च 2025 में म्यांमार भूकंप के दौरान थाईलैंड में रिकॉर्ड किया गया था.

Pranit More controversy: बिग बॉस फेम कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो की क्लिप्स वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा. महिलाओं और मृतकों पर अश्लील टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की और समन भेजा.

केन्या ने नैरोबी के JKIA एयरपोर्ट को आधुनिक बनाने के लिए चीन की कंपनी CCCC को 2.9 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया. अदाणी ग्रुप का प्रस्ताव पहले रद्द कर दिया गया था. यह प्रोजेक्ट 2045 तक चलेगा और एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है.

US Israel Iran conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ट्रंप ने ईरान पर हमले और खर्ग द्वीप पर कब्जे की धमकी दी. तेल और गैस बाजार पर नियंत्रण की योजना का भी खुलासा किया.

France G7 Summit: फ्रांस में जी7 सम्मेलन से पहले भारत को विशेष महत्व मिला है. ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा में भारत और अमेरिका भी शामिल होंगे. पीएम मोदी फ्रांस में जी7 के साथ टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में भी भाग लेंगे और राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे.

Jahangir Khan arrest: तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर पुलिस ने हाफ पैंट पहनाकर सड़कों पर पैदल घुमाया.

Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए. कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से मतदान नहीं हुआ. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को मामले की सुनवाई करेगा.

Bihar News: खगड़िया जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए. खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से हुई इस घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है.

UP News: योगी सरकार ने तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का फैसला किया है. इन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा.

UP News: यूपी बिजली विभाग में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और चेयरमैन आशीष गोयल के बीच विवाद बढ़ गया है. बिना मंजूरी बिजली दरें बढ़ाने और कर्मचारियों की छंटनी पर मंत्री ने कड़ा एतराज जताया.