Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Crime News: दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में पड़ोसी ने पैसे के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी. घटना में एक युवक घायल हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

Guru Angad Dev Ji Prakash Parv Amit Shah Message: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गुरु जी ने गुरुमुखी लिपि का विकास किया और लंगर परंपरा के जरिए समाज में समानता और एकता का संदेश दिया.

Crude Oil Supply: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट 16 मई तक बढ़ा दी है. इस कदम का उद्देश्य तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना है.

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में आठ से दस युद्ध खत्म किए और खुद को ‘पीसमेकर’ बताया. उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को भी उन्होंने टाल दिया.

IPL 2026 में मोहम्मद सिराज ने अपनी पुरानी लय वापस पाई. केकेआर के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके और फील्डिंग में भी शानदार योगदान दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में रायबरेली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया और जांच सीबीआई को सौंपी.

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान यूरेनियम भंडार सौंपने पर सहमत हो गया है लेकिन ईरानी सूत्रों ने इसे खारिज कर दिया. वार्ता अभी निर्णायक मोड़ से दूर है और मतभेद बरकरार हैं.

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया. सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और विपक्ष ने इसका विरोध किया. अब बीजेपी इस मुद्दे को चुनावी नैरेटिव बनाने में जुटी है.

Cuba military strength: क्यूबा की सेना में हजारों सैनिक और पुराने हथियार मौजूद हैं लेकिन उसकी असली ताकत और अमेरिका जैसी महाशक्ति से मुकाबले की क्षमता को लेकर रहस्य बना हुआ है.

Telangana SEEEPC survey 2024 में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. करीब 12 लाख लोगों ने खुद को ‘बिना जाति’ वाला बताया. यह राज्य की आबादी का 3.4% हिस्सा है. इनमें से कई लोगों के पास अब भी जाति प्रमाण पत्र मौजूद हैं.