Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
सोनीपत और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Sonipat Earthquake: हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 से 3.5 दर्ज की गई. लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए.
दावोस में दिखेगा का भारत का दम, ग्लोबल मंच पर ताकत का प्रदर्शन, जानिए कौन-कौन भारतीय दिग्गज हो रहे हैं शामिल?
World Economic Forum 2026: स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 56वीं सालाना बैठक शुरू हो रही है. इसमें भारत से कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और शीर्ष उद्योगपति शामिल होंगे.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से भिड़ंत: आठ जवान घायल, सेना का ऑपरेशन त्राशी-I
Kishtwar Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान आठ भारतीय सैनिक घायल हो गए. सेना ने ऑपरेशन त्राशी-I शुरू किया है.
स्पेन में बड़ा रेल हादसा: दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 की मौत
Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन के कोर्डोबा प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर से बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत और कई यात्री घायल हुए. हादसे के बाद मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवाएं रोक दी गईं.
अमेरिका ने भारत को गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने का दिया न्योता, ट्रंप का पीएम मोदी को आमत्रंण
India participation in Gaza Peace Board: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस के दूसरे चरण की घोषणा की. भारत समेत कई देशों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है.
गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ: जानें 19 जनवरी का पंचांग और पूजन महत्व
Aaj Ka Panchang 19 January 2026: माघ मास की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत. जानें 19 जनवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय, सूर्योदय-चंद्रोदय, नक्षत्र, योग और पूजन विधि. मां दुर्गा की आराधना से सिद्धि और मनोकामना पूर्ण होती है.
गुप्त नवरात्रि की शुरुआत: किस राशि के लिए आज का दिन है खास, जानें 19 जनवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 Jan 2026: माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ. जानें 19 जनवरी 2026 सोमवार का राशिफल. वृषभ, कर्क और मकर राशि को मिलेगा लाभ जबकि मेष, मिथुन, सिंह और तुला को सावधानी बरतनी होगी.
OMG… लखनऊ में 64 करोड़ से ज्यादा का गबन, CBI ने की ताबड़तोड़ छापेमारी
UP News: लखनऊ के बैंक ऑफ इंडिया सदर शाखा में वन निगम के नाम पर फर्जी खाता खोलकर 64 करोड़ 82 लाख रुपए का गबन किया गया. ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर CBI ने केस दर्ज कर दिल्ली, गाजियाबाद और कानपुर में छापेमारी की.
सुरों के संगम पर मजहबी सियासत, निशाने पर आए एआर रहमान ने क्या दी सफाई? सियासत से सिनेमा तक चर्चा तेज
AR Rahman Controversy: भारत के मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर अपनी राय रखी, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. रहमान ने इंस्टाग्राम वीडियो में सफाई दी और भारत के प्रति आभार जताया.
बलरामपुर धर्मांतरण केस: ATS के हत्थे चढ़ा ईदुल इस्लाम, छांगुर बाबा से जुड़े और राज खुलने की उम्मीद
Balrampur conversion syndicate: एटीएस ने बलरामपुर धर्मांतरण नेटवर्क से जुड़े ईदुल इस्लाम को नागपुर से गिरफ्तार किया. उस पर देशद्रोह, सांप्रदायिक विद्वेष, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत केस दर्ज है.





