Indore sewer accident: इंदौर में सोमवार को सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ. नगर निगम के दो सफाई कर्मचारी करण और अजय की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई.
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक जताते हुए तुरंत राहत राशि देने के निर्देश दिए. सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में सीवर से जुड़ी मौतों पर 30 लाख रुपये मुआवजा तय किया था.
कैसे हुआ हादसा?
चोइथराम मंडी गेट के पास मशीन से सफाई का काम पूरा होने के बाद उसका एक पार्ट सीवर चैंबर में गिर गया. उसे निकालने के लिए दोनों कर्मचारी टैंक में उतरे, जहां जहरीली गैस के कारण वे बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-देश के हर हिस्से में नहीं होता है ड्राई डे, जानें क्या है इसके नियम?
बचामने की कोशिश
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. दोनों को बचाने के लिए एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय व्यक्ति भी चैंबर में उतरे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF की टीम भी पहुंची लेकिन तब तक दोनों कर्मचारियों की जान जा चुकी थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
