Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर किया. लखनऊ पुलिस ने FIR दर्ज की, जिसके बाद KRK ने पोस्ट हटाकर माफी मांगी.

Indian Army Poonch terrorist hideoutL: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की. गरंग जंगल में मिले आतंकी ठिकाने से IED और विस्फोटक बरामद हुए.

Shahrukh Khan KKR controversy: IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने पर शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. संतों और नेताओं ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

APJ Abdul Kalam scholarship: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. UG और PG रेगुलर कोर्स के निम्न आय वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

Bharat Taxi Delhi Launch: राजधानी दिल्ली में आज से भारत टैक्सी की शुरुआत हो गई है. सरकार समर्थित इस कोऑपरेटिव कैब सर्विस का मकसद यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद टैक्सी सेवा देना है.

Uttar Pradesh Electricity Connection: विद्युत नियामक आयोग ने नई कॉस्ट डाटा बुक-2025 जारी की है. इसके तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में भारी कमी की गई है और नए बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट प्रणाली समाप्त कर दी गई है.

New Year 2026: नए साल 2026 पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खुशहाली, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की तरक्की और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया.

Assam Illegal Immigration: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2026 में अवैध घुसपैठ के खिलाफ और तेज कार्रवाई का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि असम को बिना दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों के लिए पनाहगाह नहीं बनने दिया जाएगा और पुश-बैक अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा.

New Year 2026: नए साल 2026 की शुरुआत पर पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने समाज में शांति और समृद्धि की कामना की.

LPG Cylinder Price Hike: साल 2026 की पहली तारीख पर ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दीं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर पर 111 रुपये तक का इजाफा हुआ है.