Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.

आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल चतुर्थी है, जिसे विनायक चतुर्थी कहा जाता है. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र की विशेषताएं.

आज सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों का राशिफल आपके दिन को प्रभावित करेगा. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का हाल, लकी नंबर और लकी कलर.

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने 28-प्वाइंट का शांति प्रस्ताव दिया था, जिसमें यूक्रेन से क्षेत्रीय रियायतें मांगी गई थीं। इसके उलट यूरोपीय देशों ने वैकल्पिक योजना पेश की.

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ. सरकार ने निजी दफ्तरों को 50% वर्कफोर्स ऑन-साइट रखने और बाकी को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है.

मणिपुर में आयोजित सातवां संगाई फिल्म महोत्सव भारतीय पैनोरमा, अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री, रीमास्टर्ड क्लासिक्स और संवाद सत्रों के साथ सिनेमा प्रेमियों को अनोखा अनुभव प्रदान करता है.

चंडीगढ़ को आर्टिकल 240 में शामिल करने की खबरों पर गृह मंत्रालय ने सफाई दी. मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था बरकरार रहेगी और पंजाब-हरियाणा के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. फिलहाल सरकार का बिल लाने का इरादा नहीं है.

जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात खास रही. दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस संबंधों को वैश्विक भलाई के लिए महत्वपूर्ण बताया और प्राकृतिक आपदाओं पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.

केंद्र सरकार संसद में 131वां संविधान संशोधन बिल पेश करने जा रही है, जिसके तहत चंडीगढ़ को पंजाब के राज्यपाल के दायरे से हटाकर अलग प्रशासक यानी LG नियुक्त किया जाएगा. इस प्रस्ताव पर पंजाब की राजनीति में तीखी हलचल और विपक्षी दलों का विरोध शुरू हो गया है.

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की शहादत से उनकी पत्नी अपसाना टूट गई है. उनका पार्थिव शरीर सुलूर एयर बेस पहुंचा.