Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
एक आदमी को गिनने में कितना का होगा खर्च? भारत की पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ का बजट पास
India Census 2027: भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपए का बजट पास किया है. मौजूदा आबादी 147 करोड़ मानकर अनुमान लगाया गया है कि एक नागरिक को गिनने पर करीब 80 रुपए खर्च होंगे.
“वायु प्रदूषण पर सरकार प्लान बनाए”… लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चर्चा की मांग
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा में वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रदूषण से बच्चों का भविष्य खतरे में है और सरकार को इस पर ठोस प्लान बनाना चाहिए.
सीतामढ़ी में HIV मरीजों के आंकड़ों पर विवाद, समिति ने बताया सच
Bihar News: सीतामढ़ी जिले में HIV मरीजों के आंकड़े वायरल होने के बाद बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने इन्हें भ्रामक बताया. समिति के अनुसार अक्टूबर 2025 तक केवल 200 नए मरीज चिन्हित हुए हैं और 4958 मरीज नियमित इलाज ले रहे हैं.
बांग्लादेश में चुनाव की घोषणा, 8% हिंदू वोटर किस पार्टी का देंगे साथ?
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को पहली बार शेख हसीना सरकार के बाद चुनाव होंगे. 12.8 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, जिनमें 8% हिंदू वोटर अहम भूमिका निभाएंगे. BNP, नाहिद इस्लाम और हसीना गुट के निर्दलीय उम्मीदवार हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश में हैं.
पाकिस्तान में संस्कृत की गूंज, लाहौर यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ नया कोर्स, नई चाल या कोई रणनीति?
Sanskrit in Pakistan: लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस (LUMS) ने पहली बार संस्कृत का रेगुलर कोर्स शुरू किया है. तीन महीने की वर्कशॉप के बाद अब रामायण और गीता-महाभारत पर रिसर्च की तैयारी भी की जा रही है.
गोवा अग्निकांड: लूथरा बंधुओं की भारत वापसी में देरी, आखिर कहां अटका मामला?
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा बंधु थाईलैंड में पकड़े गए हैं. पासपोर्ट रद्द होने और इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उनकी भारत वापसी संभव होगी.
Anna Hazare का बड़ा ऐलान, 30 जनवरी से आमरण अनशन की शुरुआत
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने अहमदनगर के रालेगणसिद्धी से लोकायुक्त कानून लागू करने की मांग करते हुए 30 जनवरी से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है.
बेगूसराय में दो दिन में दो हत्याएं, कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Bihar News: बेगूसराय जिले में दो दिनों के भीतर दो हत्याओं से सनसनी फैल गई है. वीरपुर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद शहजाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इससे पहले जदयू नेता नीलेश कुमार को अपराधियों ने घर में घुसकर मार डाला.
स्वामीनाथन पर महाभियोग क्यों चाहता है विपक्ष? जानिए विवाद की असल जड़
DMK Impeachment Notice: DMK और सहयोगी दलों ने मद्रास हाईकोर्ट के जज जी.आर. स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही की मांग की है. 120 सांसदों के हस्ताक्षरों के साथ लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस सौंपा गया.
अमेरिका के बाद अब मैक्सिको का भारत समेत इन देशों पर टैरिफ अटैक, इस दिन से होगा लागू
Mexico Tariff War: मैक्सिको ने भारत समेत इन देशों से आने वाले सामानों पर 2026 से 50% तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका असर इन उत्पादों पर पड़ेगा.







