Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


दिल्ली धमाके के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा की. उन्होंने पुनात्सांगछू-II परियोजना का उद्घाटन किया और चौथे नरेश को 70वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. ग्लोबल पीस फेस्टिवल में भी हुए शामिल.

बिहार चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद 14 नवंबर को नतीजे आने हैं. महागठबंधन ने संभावित हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए विधायकों को कांग्रेस और TMC शासित राज्यों में भेजने की तैयारी कर ली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की और उनकी 70वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया.

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के ट्रेड पर सहमति बनती दिखी थी लेकिन सैम करन को शामिल करने की मांग ने डील को रोक दिया. विदेशी कोटा और बजट की कमी बनी वजह.

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में सामने आया कि आतंकी डॉ. उमर और मुजम्मिल ने लाल किले की रेकी की थी. i20 कार यूनिवर्सिटी में 10 दिन तक खड़ी रही और धमाके से पहले दिल्ली के कई इलाकों में घूमी.

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते ICU में भर्ती किया गया था. अब इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. निधन की अफवाहों पर परिवार ने नाराजगी जताई.

दक्षिणी यूनान के गावदोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 56 को बचा लिया गया. खराब मौसम के बीच राहत अभियान जारी है, फ्रोंटेक्स भी मदद कर रही है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच से उजागर हुआ व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल, जिसमें डॉक्टर, मौलवी और छात्र शामिल थे. दिल्ली ब्लास्ट से लेकर 2900 किलो विस्फोटक तक की साजिश का पर्दाफाश.

10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने 10 लोगों की जान ले ली. शवों की पहचान टैटू, कपड़ों और जीपीएस से हुई. जानिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी.

दिल्ली में हुए बम धमाके में जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज से कार की 10 घंटे की मूवमेंट जोड़ रही हैं. फरीदाबाद से खरीदी गई कार, गुजरात-यूपी नेटवर्क और महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी ने केस को और पेचीदा बना दिया है.