Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
पाकिस्तान में मुनीर की तानाशाही, क्या सच में पागल हो गए हैं इमरान? जेल से भड़काऊ बयान देने का आरोप
पाकिस्तान सेना ने आडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानसिक रोगी बताया. सेना प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने आरोप लगाया कि इमरान दुश्मन की भाषा बोल रहे हैं और जनता को सेना के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.
मेरठ में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक युवक ने अपने साले केशव सोनकर को उसकी मां के सामने गोली मार दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी अंश और उसके साथी आयुष को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने न्याय की मांग की.
भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला आज, क्या रोहित और विराट जीता पाएंगे सीरीज?
India vs South Africa ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. आज विशाखापट्टनम में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. फैंस की उम्मीदें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हैं, जिन्होंने डिसाइडर मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.
कर्मचारियों के लिए राइट टू डिस्कनेक्ट से लेकर पेड मेन्स्ट्रुअल लीव तक… संसद में पेश हुए कई अहम प्राइवेट मेंबर बिल
Right to Disconnect Bill: संसद में शुक्रवार को कई प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए गए. सुप्रिया सुले ने राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025 पेश किया, जिसमें कर्मचारियों को ऑफिस टाइम के बाद कॉल और ईमेल से डिस्कनेक्ट होने का अधिकार देने का प्रस्ताव है.
पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन का स्टेट डिनर, थाली में कश्मीरी चटनी से लेकर बादाम हलवा तक
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 2 दिवसीय भारत दौरा समाप्त हुआ. राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया. इस दौरान भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए और पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया गया जिसमें कई खास भारतीय व्यंजन परोसे गए.
गीता से लेकर केसर तक… भारत दौरे पर पुतिन को पीएम मोदी ने दिए खास तोहफे
Modi Gifts Putin: भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीएम मोदी ने कई अनोखे उपहार दिए. इनमें रूसी भाषा में भगवद गीता, महाराष्ट्र का चांदी का घोड़ा, पश्चिम बंगाल का चाय सेट, असम की ब्लैक टी, आगरा का मार्बल शतरंज सेट और कश्मीर की मशहूर केसर शामिल हैं.
एमपी के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, दो घायल
Chhatarpur Accident: छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में चौपरिया मंदिर के पास ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.
अक्टूबर में 12% गिरावट के बाद नवंबर में बढ़े भारत के एक्सपोर्ट, पियूष गोयल बोले- स्थिति बेहतर
Piyush Goyal Exports Statement: भारत के एक्सपोर्ट अक्टूबर में 12% घटे थे लेकिन नवंबर में इसमें मजबूत बढ़त दर्ज हुई है. वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि नवंबर का प्रदर्शन अक्टूबर की गिरावट से ज्यादा रहा है और कुल मिलाकर एक्सपोर्ट ग्रोथ पॉजिटिव है.
अमेरिका को भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट तीन गुना बढ़कर 1.47 अरब डॉलर, अप्रैल-अक्टूबर में रिकॉर्ड उछाल
India Smartphone Exports: भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट अक्टूबर में तीन गुना बढ़कर 1.47 अरब डॉलर पहुंचा. अप्रैल-अक्टूबर 2025 में कुल एक्सपोर्ट 10.78 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना है.
Apple का नया इंडिया प्लान: 8 राज्यों में फैला सप्लाई नेटवर्क, 40 कंपनियां जुड़ीं
Apple India Supply Chain: Apple ने भारत में अपनी सप्लाई चेन को तेजी से विस्तार दिया है. अब 8 राज्यों में 40 से ज्यादा कंपनियां iPhone के पार्ट्स और कंपोनेंट्स बना रही हैं. यह बदलाव भारत को सिर्फ असेंबली हब से असली मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.







