Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव का किया आयोजन, 42 टीमों ने लिया हिस्सा
Sansad Khel Mahotsav: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया. खजूरी चौक पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में 42 टीमों ने भाग लिया और विजेताओं के लिए बढ़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की गई.
‘सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस’… नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं. इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पार्टी गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.
“न ईवीएम खराब है, न मतदाता सूची”… अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि न ईवीएम खराब है, न मतदाता सूची, असल में जनता कांग्रेस और उसके साथियों को नकार रही है.
संसद में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल का जश्न, लोकसभा में पीएम मोदी करेंगे चर्चा की शुरुआत
Vande Mataram 150th Anniversary: लोकसभा और राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी. पीएम मोदी बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि विपक्ष और अन्य दल भी हिस्सा लेंगे.
चार लेबर कोड्स: इंडस्ट्री और कर्मचारियों के लिए नया सुधार का दौर
Labour Codes India: भारत में लागू हुए चार लेबर कोड्स ने 29 पुराने कानूनों को सरल बनाया है. इससे कंपनियों को आसान कंप्लायंस, कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा, रिटायरमेंट बेनिफिट्स और महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की सुविधा मिली है.
विदेश जाने की जरूरत नहीं, GIFT City बना कंपनियों का नया ठिकाना
GIFT City ने भारतीय कंपनियों को Cayman Islands जैसे टैक्स-फ्रेंडली देशों पर निर्भर होने से मुक्त कर दिया है. टैक्स हॉलिडे, ग्लोबल बैंकिंग, शिप और एयरक्राफ्ट लीजिंग जैसी सुविधाओं के साथ यह भारत का नया अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बन रहा है.
भारत में पर्यटन विकास का नया दौर PRASHAD, स्वदेश दर्शन और SD 2.0 से बदलती तस्वीर
India Tourism Development: पिछले दस सालों में भारत का पर्यटन सेक्टर योजनाबद्ध और सरकार-प्रेरित विकास से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है. PRASHAD, स्वदेश दर्शन और स्वदेश दर्शन 2.0 योजनाओं के तहत ₹9,225 करोड़ से अधिक निवेश कर 183 प्रोजेक्ट्स पूरे देश में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहे हैं.
नक्सलवाद मुक्त भारत की ओर, 2026 का ऐतिहासिक लक्ष्य
Naxalism Free India: भारत नक्सलवाद से आजादी की कगार पर है. 2014 के बाद से हिंसक घटनाएं आधी रह गईं, बड़े कमांडरों ने आत्मसमर्पण किया और विकास योजनाओं ने दूरदराज इलाकों को जोड़ा. 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का लक्ष्य अब करीब है.
भारत बना ग्लोबल कन्सर्ट डेस्टिनेशन: ‘कन्सर्ट इकॉनमी’ से टूरिज्म और रोजगार में बूम
India Concert Economy: भारत में Coldplay से लेकर Linkin Park तक के कॉन्सर्ट्स ने रिकॉर्ड भीड़ जुटाई. FY25 में लाइव इवेंट्स इंडस्ट्री ₹20,800 करोड़ की हो चुकी है और 2030 तक दोगुनी होने का अनुमान है. छोटे शहर भी अब बड़े कॉन्सर्ट हॉटस्पॉट बन रहे हैं.
नवंबर में म्यूचुअल फंड्स का दोगुना निवेश, शेयर बाजार में नई ऊर्जा
Mutual Funds Equity Investment: नवंबर में म्यूचुअल फंड्स ने शेयर बाजार में ₹43,465 करोड़ का निवेश किया, जो अक्टूबर के मुकाबले दोगुना है. लगातार खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई, जबकि SIP और IPO ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया.







