Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को स्थायी करने, वेतन बढ़ाने और आर्थिक न्याय देने की घोषणा की.
केरल दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा टला, हेलीपैड धंसने से मचा हड़कंप
केरल के पत्तनामथिट्टा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंस गया. सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.
प्रदूषण ने घेरा दिल्ली का दिल, पटाखों और पराली ने बढ़ाया प्रदूषण, चार साल का टूटा रिकॉर्ड
दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों और पराली जलाने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही. AQI 345 और PM 2.5 स्तर 675 तक पहुंचा, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है.
ट्रंप का फिर से बड़ा दावा, कहा- भारत-पाक युद्ध को फोन कॉल और व्यापार की बात से रोका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को एक फोन कॉल और व्यापार समझौते की चेतावनी से रोक दिया था.
ब्राजील की अनोखी फैक्ट्री, डेंगू से लड़ने वाले मच्छरों का उत्पादन शुरू
ब्राजील ने डेंगू से निपटने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी मच्छर फैक्ट्री बनाई है जहां हर हफ्ते करोड़ों ऐसे मच्छर तैयार किए जाते हैं जो डेंगू वायरस को फैलने से रोकते हैं.
ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने जताया आभार
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिवाली की शुभकामनाओं वाले फोन कॉल के लिए आभार जताया और कहा कि भारत-अमेरिका मिलकर दुनिया को रोशन करें और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें.
क्या सच में प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी से मांगी माफी? वायरल माफी वीडियो की सच्चाई, जानें क्या है पूरा मामला?
Fact Check: बिहार चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की माफी मांगने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन भारत एक्सप्रेस न्यूज की जांच में यह वीडियो एडिटेड और फर्जी साबित हुई.
बिहार चुनाव में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, 13 सीटों पर आपस में भिड़े सहयोगी दल
Bihar Elections: विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों के बीच तालमेल की कमी, 13 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं राजद, कांग्रेस, सीपीआई और वीआईपी के उम्मीदवार.
ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अभियानों में वीरता दिखाने वाले जवानों को सैन्य पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता दिखाने वाले तीनों सेनाओं के 127 जवानों को वीरता पुरस्कार और 40 को विशिष्ट सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की है.
INS विक्रांत पर पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, बोले– यह अनुभव शब्दों से परे
पीएम मोदी ने 19-20 अक्टूबर की रात INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. उन्होंने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया और जवानों के समर्पण को सलाम किया.





