Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28-प्वाइंट शांति योजना पेश की है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि देश को अब संप्रभुता और समर्थन के बीच कठिन फैसला करना पड़ सकता है.

MP BLO Death: वोटर लिस्ट सर्वे के दौरान काम के दबाव में दो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत हो गई, जबकि एक BLO छह दिनों से लापता है. परिवार का आरोप है कि टारगेट पूरा करने के दबाव ने उनकी जान ले ली.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने अमौर की जनसभा में कहा कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार है, बशर्ते सीमांचल के साथ न्याय किया जाए.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. रोहिणी से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए आधुनिक हथियारों की सप्लाई कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.

Gratuity New Rule: सरकार ने श्रम कानूनों में सुधार करते हुए ग्रेच्युटी नियम बदल दिए हैं. अब कर्मचारियों को 5 साल इंतजार नहीं करना होगा. सिर्फ एक साल नौकरी करने पर भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर की अलौकिक तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं.

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी. NIA जांच में सामने आया कि धमाके से पहले आतंकी गुट में पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था.

गोरखपुर के गीडा सेक्टर-15 स्थित ऑयल प्लांट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगी. टैंक में 50 हजार लीटर हेक्सेन गैस भरी थी. दमकल की 25 गाड़ियां रातभर आग बुझाने में जुटीं. आसपास की फैक्ट्रियां बंद कराई गईं.

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के जिलों में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. हादसे में 10 लोगों की मौत और 600 से अधिक घायल हुए. सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

बिहार में नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को गांधी मैदान से 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल हुए, जिनमें 14 बीजेपी, 8 जेडीयू और अन्य दलों के नेता हैं.

Latest