Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अष्टमी के शुभ अवसर पर दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित प्रतिष्ठित काली मंदिर और शिव मंदिर में दुर्गा पूजा समारोह में भाग लेंगे.

चाय के बाद कॉफी ज्यादातर लोगों की हॉट ड्रिंक में पहली पसंद होती है.1 अक्टूबर को हर साल इंटरनेशनल कॉफी डे मनाया जाता है. इंटरनेशनल कॉफी डे मनाने के बहाने से हर साल इस दिन कॉफी से जुड़े व्यवसायियों और इसकी खेती करने वाले किसानों की सराहना की जाती है.

टीवीके नेता विजय की करूर में चुनावी रैली के दौरान हुई भगदड़ की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पावुनराज नाम का यह व्यक्ति टीवीके पार्टी अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था करने का काम करता है.

2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से पहले लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ के बाद भारतीय उच्चायोग ने लंदन हाईकमीशन से इस मामले की जांच की मांग की.

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा गठित किया गया एनडीए प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से करूर के लिए रवाना हो गया है.

Bihar Election: चुनाव से पहले एनडीए शाहाबाद क्षेत्र में डैमेज कंट्रोल में जुटा है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह को फिर से साथ लाने की कोशिश हो रही है.

Bihar News: निर्वाचन आयोग आज यानी 30 सितंबर को SIR प्रक्रिया के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा.

Bihar News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. NDA से आरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें पहले उपेंद्र कुशवाहा से माफी मांगनी होगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली के ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन करेंगे. यह यमुना नदी के पुनरुद्धार के प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित होगा.

जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा ‘I Am Giorgia’ भारत में लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है. पीएम मोदी ने इसकी प्रस्तावना लिखते हुए मेलोनी को साहसी और जिम्मेदार नेता बताया है.