Pooja Vashistha
"कहानी वहां से शुरू होती है, जहां खबरें खत्म हो जाती हैं!"
मैं हूं एक सतर्क पत्रकार और भावनाओं को शब्दों में ढालने वाली लेखिका — पत्रकारिता की दुनिया में 12 वर्षों से सक्रिय.
4 साल तक टीवी न्यूज़ की तेज़ रफ्तार रिपोर्टिंग और 8 साल डिजिटल मीडिया के विविध आयामों को छूते हुए, मैंने हर बीट को जिया है — राजनीति, समाज, अपराध, मनोरंजन और उससे आगे भी.
हर खबर के पीछे की परतें खंगालना, यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना, और ऐसा कंटेंट लिखना जो सिर्फ पढ़ा नहीं, महसूस किया जाए. मेरे लिए पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है — जहां हर शब्द ज़िम्मेदारी से उठता है और हर लाइन एक सोच को दिशा देती है. यहां पर आपको सिर्फ खबरें नहीं, उनके पीछे की सोच, सवाल और एक साफ़ नज़र मिलेगी.
तथ्यों की सच्चाई, भावनाओं की जुबान और लेखनी की धार — यही है मेरी पहचान.
भारत एक्सप्रेस
Iran Israel तनाव के बीच स्वदेश लौटे भारतीयों ने CM Yogi की तारीफों के बांधे पुल
ईरान में तनाव के बीच भारत लौट रहे लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की. लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार ने उनकी सुरक्षा और वापसी के लिए तेजी से कदम उठाए. मुख्यमंत्री योगी की सक्रियता और प्रयासों के लिए उन्होंने आभार जताया.
CM Yogi कांवड़ यात्रा-मुहर्रम को लेकर हुए सख्त, ‘नहीं बर्दाश्त किया जाएगा कुछ भी…’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में आने वाले त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुविधा के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक श्रावण मास रहेगा, जिसमें कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व शामिल हैं.
Jammu Tavi River में तेज उफान में फंसा शख्स, SDRF ने जान पर खेलकर किया रेस्क्यू | Video
जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बीते दिन मौसम का मिज़ाज अचानक बिगड़ गया. भारी बारिश के चलते तवी नदी में पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. देखते ही देखते नदी में तेज़ बहाव और ऊफान आ गया. इसी दौरान एक व्यक्ति, मदनलाल, नदी के बीचों-बीच फंस गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि उनके लिए खुद से बाहर निकलना नामुमकिन हो गया.
1975 में 25 June को Emergency हुई थी लागू, उस काले दिन के बारे में सोचकर आज भी कांप जाती है रूह
25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा दिन बन गया, जिसे आज भी लोग काले दिन के रूप में याद करते हैं. यह वही रात थी जब देश में आपातकाल लगाया गया. यह फैसला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का था. 25 जून की आधी रात को उन्होंने आपातकाल का आदेश जारी किया और 26 जून की सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई. इसके साथ ही भारत के नागरिकों के कई मौलिक अधिकार छीन लिए गए.
Nashik में बारिश ने मचाई तबाही, कुंभ क्षेत्र के कई मंदिरों में भरा पानी
नासिक, महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. खासकर कुंभ मेला क्षेत्र में हालात चिंताजनक हो गए हैं. बीती रात भारी बारिश के चलते वहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई प्रमुख मंदिर जलमग्न हो गए हैं. बाढ़ का पानी मंदिरों में घुस चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी हो रही है.
Group Captain Shubhanshu Shukla Axiom-4 मिशन पर आज होंगे रवाना
आज का दिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ने जा रहा है. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना होने को तैयार हैं. राकेश शर्मा के बाद अब 41 सालों में पहली बार एक और भारतीय अंतरिक्ष में कदम रखने वाला है. शुभांशु शुक्ला अमेरिकी मिशन एक्सिओम-4 के तहत अंतरिक्ष यात्रा करेंगे.
History That India Ignore Book का विमोचन, नई किताब में इतिहास के छुपे पन्ने
दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 22 जून को शाम 6:00 बजे वरिष्ठ पत्रकार और एएनआई के संस्थापक और चैयरमेन प्रेम प्रकाश जी द्वारा लिखित पुस्तक हिस्ट्री देट इंडिया इग्नोर history that India ignore का विमोचन किया गया, प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह रहे...
Iran Israel तनाव के बीच भारतीय लौटे वतन, बांधे मोदी सरकार की तारीफों के पुल
ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग भीषण रूप लेती जा रही है. अमेरिका की इस जंग में एंट्री हो चुकी है. इस बीच भारत अपने नागरिकों को लगातार ईरान से विशेष विमानों के जरिये निकाल रहा है. आज ईरान से विशेष विमान के जरिए 311 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया. ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 7 फ्लाइट ईरान से भारत आ चुकी हैं.
PM Modi को Tejashwi Yadav ने कहा ‘पॉकेटमार’, बिहार की राजनीति में आ गया भूचाल
बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कारण है — नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने उन्हें ‘पॉकेटमार’ तक कह दिया।तेजस्वी के इस विवादित बयान के बाद बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है और चारा घोटाले की याद दिलाकर पूरे माहौल को और गर्म कर दिया है. तो आइए जानते हैं, क्या कहा तेजस्वी यादव ने? बीजेपी ने क्या जवाब दिया? और इस बयान से बिहार की राजनीति में क्या असर पड़ रहा है? क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
Pakistan ISI के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, एक तो है भारतीय सेना का जवान
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है — पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. क्या है पूरा मामला? कौन हैं आरोपी? और कैसे लीक की जा रही थी भारत की सेना से जुड़ी जानकारी? आइए जानते हैं।







