Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pooja Vashistha


"कहानी वहां से शुरू होती है, जहां खबरें खत्म हो जाती हैं!" मैं हूं एक सतर्क पत्रकार और भावनाओं को शब्दों में ढालने वाली लेखिका — पत्रकारिता की दुनिया में 12 वर्षों से सक्रिय. 4 साल तक टीवी न्यूज़ की तेज़ रफ्तार रिपोर्टिंग और 8 साल डिजिटल मीडिया के विविध आयामों को छूते हुए, मैंने हर बीट को जिया है — राजनीति, समाज, अपराध, मनोरंजन और उससे आगे भी. हर खबर के पीछे की परतें खंगालना, यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना, और ऐसा कंटेंट लिखना जो सिर्फ पढ़ा नहीं, महसूस किया जाए. मेरे लिए पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है — जहां हर शब्द ज़िम्मेदारी से उठता है और हर लाइन एक सोच को दिशा देती है. यहां पर आपको सिर्फ खबरें नहीं, उनके पीछे की सोच, सवाल और एक साफ़ नज़र मिलेगी. तथ्यों की सच्चाई, भावनाओं की जुबान और लेखनी की धार — यही है मेरी पहचान.

भारत एक्सप्रेस


पूर्व सपा सांसद एस.टी. हसन ने कहा, "कांवड़ यात्रा एक धार्मिक तीर्थ यात्रा है, यह सच है। लेकिन जब यात्रा के दौरान डीजे जोर-जोर से बजते हैं, तो आसपास के घरों की खिड़कियां तक कांपने लगती हैं। दिल के मरीज अपने कान बंद कर लेते हैं, और जब कोई गाड़ी पास से गुजरती है तो तेज आवाज से वह भी हिलने लगती है... मेरा मानना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर लगातार बढ़ रही समस्याओं और ध्यान को देखते हुए सरकार को कांवड़ियों के लिए एक अलग सड़क बनवानी चाहिए..."

जब कैरीबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में कमला प्रसाद बिसेसर फिर से प्रधानमंत्री बनी हैं और इसकी चर्चा वहां से हज़ारों किलोमीटर दूर बिहार के गांव भेलूपुर में हुई है दरअसल बिहार के बक्सर ज़िले का भेलूपुर गांव कमला प्रसाद बिसेसर का पैतृक गांव है. आइए देखते है इस पर हमारे संवाददाता

संभल के शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के बीच भूमि विवाद मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है. हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है और ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए सर्वे के आदेश को वैध करार दिया है.इस मामले की अगली सुनवाई अब 21 जुलाई को होगी.

1 जुलाई 2025 की तारीख दिल्ली के करीब 60 लाख वाहन मालिकों के लिए एक डर की तरह सामने आई. कारण था—CAQM (Commission for Air Quality Management) का एक अहम आदेश, जिसके तहत दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिया गया कि वे उन वाहनों को ईंधन न दें, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है यानी जो End of Life (EOL) गाड़ियाँ हैं. इसके साथ ही अगर कोई ऐसा वाहन पकड़ा गया, तो उस पर जुर्माना भी लगाया गया.

केरल में शुक्रवार को निपाह वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. राज्य के पलक्कड़ जिले के थाचनट्टुकारा की रहने वाली 38 वर्षीय महिला में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है. संक्रमित महिला फिलहाल मलप्पुरम जिले के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है. इस खबर के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पलक्कड़, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में तत्काल प्रभाव से निगरानी और रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं.

उत्तराखंड में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं. इसका सबसे बड़ा असर अलकनंदा नदी में देखने को मिल रहा है, जहां जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी के उफान ने कई क्षेत्रों में भयावह स्थिति पैदा कर दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई 2025 से पांच देशों की अहम यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस विदेश दौरे में वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे. यह यात्रा भारत की ‘ग्लोबल साउथ’ रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के साथ साझेदारी को मजबूत करना, आर्थिक सहयोग बढ़ाना, सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को और प्रभावी बनाना है.

कटनी में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने एपेक्स अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर 3–4 घंटे तक रास्ता जाम किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और जांच का आश्वासन दिया.

अमरनाथ यात्रा की तैयारी के तहत रामबन के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच रवाना हुआ। पुरानी मंडी के महंत रमेश्वर दास ने कहा, "यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग है।

ईरान से भारत लौटे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारत सरकार ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए. लोगों ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और विदेश में फंसे नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की.