Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Prashant Rai




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदमपुर एयरबेस दौरे ने पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल दी. कैप्टन डॉ. सुरेश वंजारी ने 1965 के युद्ध का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान पहले भी इसी तरह झूठ बोलता रहा है.

उत्तर प्रदेश के जेवर में 3706 करोड़ रुपये की लागत से देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जाएगी. HCL और Foxconn के जॉइंट वेंचर से बनने वाली इस यूनिट से 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार.

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को देश की सबसे सशक्त स्पीच बताया गया. रक्षा विशेषज्ञ जी.जे. सिंह ने कहा- भारत ने आतंक और वार्ता को अलग कर स्पष्ट नीति बनाई, अमेरिका को भी दिया साफ संदेश.

भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है.

इसरो प्रमुख ने कहा- भारत को सुरक्षित रखने के लिए सैटेलाइट तकनीक बेहद जरूरी है. ये बयान ऐसे समय आया है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया.

'ऑपरेशन सिंदूर' में मेड इन इंडिया हथियारों की ताकत दिखी. ब्रह्मोस मिसाइल से आतंकी ठिकानों को तबाह कर भारत ने अपनी सैन्य क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की. कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने कहा कि इससे सेना का मनोबल बढ़ेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन अब तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी, पंजाबी सहित 10 भाषाओं में प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने आतंकवाद, पाकिस्तान और राष्ट्रीय सुरक्षा पर कड़ा संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि अब भारत की ओर से कोई बातचीत तभी होगी जब वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर बातचीत के लिए तैयार हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति है. उन्होंने इसे देश की महिलाओं को समर्पित करते हुए बताया कि यह अभियान अब भी जारी रहेगा.