Radha Priya
भारत एक्सप्रेस
डॉक्टर्स और प्रोफेसर की तरह अब कर्नाटक के शिक्षक भी नाम के आगे लगा सकेंगे ‘Tr.’, सरकार ने शुरू की नई परंपरा
टीचर्स डे के मौके पर कर्नाटक सरकार ने शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए एक ऐतिहासिक आदेश जारी किया है. इसके तहत अब राज्य के सभी शिक्षक गर्व के साथ अपने नाम के आगे 'Tr.' शब्द का प्रयोग कर सकेंगे.
बस स्टैंड पर सरेआम चले लाठी-डंडे, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने जमकर पीटा
गुजरात के भावनगर जिले में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैसल को जब पुलिस घटनास्थल पर रीक्रिएट करने के लिए ले गई, तो वहां उसकी सरेआम लाठियों से पिटाई कर दी गई. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
एमपी के सागर में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा अनुविभाग में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है.
सोना खरीदने का बना रहे हैं मन? गिरावट के बीच जान लें एक्सपर्ट की ये सलाह; मिलेगा बड़ा फायदा
सोने की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच बाजार के दिग्गजों का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है. जानकारों का कहना है कि यह गिरावट सिर्फ एक अस्थाई ठहराव है और लॉन्ग टर्म में गोल्ड का भविष्य मजबूत है.
भारत से शर्मनाक हार के बाद भी नहीं सुधरे पाकिस्तान के तेवर, वहाब रियाज बोले- हमारी टीम सबसे बेस्ट
भारतीय महिला टीम के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान टीम के हेड कोच वहाब रियाज ने अजीबोगरीब बयान दिया है. टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट टीम बता रहे हैं.
बिहार में बाढ़ का तांडव: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, 11 जिलों में 17 लाख लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ रहा है. पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 2016 का रिकॉर्ड तोड़ चुका है. सूबे के 11 जिलों में 300 से ज्यादा पंचायतें पानी से घिर चुकी हैं और करीब 16.85 लाख आबादी प्रभावित है.
आ गया एंटरटेनमेंट का अल्टीमेट डोज: आज रात से शुरू हो रहा है ‘Bigg Boss 20’, जानें कब और कहां देखें शो
टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' आज रात से धमाकेदार वापसी कर रहा है. सलमान खान के इस नए सीजन को आप जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10:30 बजे देख सकेंगे.
देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 9 घंटों तक चलेगी तूफानी आंधी; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
देशभर में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है, जबकि मैदानी इलाकों में फसलों को नुकसान की आशंका है.
गोवा में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटा, भीषण आग लगने से कार चालक की भी हुई मौत
गोवा के सिन्दोलिम इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी को टक्कर मारी और उसे 2 किलोमीटर तक घसीटते ले गई, जिससे उसमें आग लग गई और स्कूटी सवार की मौत हो गई.
हनुमान अंश के डायरेक्टर का खुलासा: OTT प्लेटफॉर्म वालों ने बेइज्जत करके फिल्म को किया था रिजेक्ट
मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. एक समय ऐसा था जब इस फिल्म की कहानी को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपमानजनक तरीके से ठुकरा दिया था.





