Bharat Express DD Free Dish

दुनिया की सबसे मजबूत इस देश की करेंसी, भारत लौटने पर हो जाएगी आपकी मौज!

कुवैत का कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी मानी जाती है. एक दीनार की कीमत करीब ₹288 है. यानी वहां की मामूली सैलरी भी भारत में लाखों के बराबर हो जाती है. यही वजह है कि भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए कुवैत नौकरी का हॉट डेस्टिनेशन बन गया है.

World's Strongest Currency

World’s Strongest Currency: हर किसी का सपना होता है कि अच्छी नौकरी मिले, मोटी सैलरी आए और बैंक बैलेंस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाए. खासकर जब बात विदेश में काम करने की आती है, तो लोग सबसे पहले यह जानना चाहते हैं कि कहां की करेंसी सबसे ज्यादा मजबूत है ताकि वहां की सैलरी भारत लौटने पर कई गुना ज्यादा वैल्यू में बदल जाए. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो जान लीजिए, दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी कुवैत की है, और वहां काम करना सच में जिंदगी पलट सकता है.

कुवैत की करेंसी की कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे

कुवैत का कुवैती दीनार (Kuwaiti Dinar) इस वक्त दुनिया की सबसे महंगी करेंसी मानी जाती है. एक कुवैती दीनार की कीमत करीब ₹288.54 भारतीय रुपये के बराबर है.

यानि अगर आपके पास सिर्फ 100 दीनार हैं, तो भारत में उनकी वैल्यू लगभग ₹28,854 होगी. अब सोचिए, अगर कोई व्यक्ति वहां हर महीने 1000 दीनार भी कमाता है, तो भारत के हिसाब से वो ₹2.88 लाख रुपये बन जाते हैं वो भी टैक्स फ्री!

तेल के भंडार से मिली ताकत

कुवैत भले ही छोटा देश है, लेकिन इसकी अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है. इसका सबसे बड़ा कारण है तेल का विशाल भंडार. कुवैत के पास दुनिया के करीब 7% तेल रिजर्व हैं. तेल के निर्यात से देश को भारी विदेशी मुद्रा मिलती है, जिसकी वजह से कुवैती दीनार दुनिया की बाकी करेंसी के मुकाबले सबसे ज्यादा मजबूत है यहां तक कि अमेरिकी डॉलर से भी!

कुवैत में आज के समय में बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं. हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, आईटी, कंस्ट्रक्शन और एजुकेशन सेक्टर में भारतीयों की बहुत मांग है. यहां काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता, यानी जितनी सैलरी मिलती है, वो पूरी आपकी. यही वजह है कि हर साल हजारों भारतीय कुवैत की ओर रुख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Board Revised Date Sheet 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का बदला टाइम टेबल, इस दिन से शुरू होंगी परिक्षाएं

पढ़ाई और स्किल से खुलते हैं मौके

अगर आपके पास डिग्री और स्किल है, तो कुवैत में नौकरी पाना मुश्किल नहीं. यहां के एम्प्लॉयर्स ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जिनके पास तकनीकी ज्ञान, अंग्रेज़ी में अच्छा कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल रवैया हो. भारत के कई युवा आज कुवैत में जाकर अपनी जिंदगी और करियर दोनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं.

कुवैत में कुछ साल काम करने के बाद जब लोग भारत लौटते हैं, तो उनके पास लाखों रुपये की बचत होती है. कई लोग उस पैसे से घर खरीद लेते हैं, बिजनेस शुरू करते हैं या प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं. वहां की सैलरी और करेंसी वैल्यू इतनी ज्यादा होती है कि भारत में लौटकर “मौज” ही हो जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read