Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 20 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इच्छुक उम्मीदवार allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

सोने और चांदी के दामों में फिर आई गिरावट. सर्राफा बाजारों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटी. वहीं चांदी की रफ्तार भी थमी. शादी सीजन से पहले जानिए आज के ताजा रेट.

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर शुरू हुआ नया विवाद. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी छिनने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन के बाद PCB से नाराजगी जताई है. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इनकार करते हुए कैटेगरी A बहाल करने और कप्तानों को स्पष्ट कार्यकाल देने की मांग की है.

'Bigg Boss 19' के नए एपिसोड में Farhana Bhatt और Mridul Tiwari के बीच हुआ जबरदस्त विवाद. बहस के दौरान मृदुल भावुक हो गए और रो पड़े. घरवालों ने फरहाना को फटकार लगाई, जबकि गौरव खन्ना ने भी कुनिका पर नाराजगी जताई.

दिल्ली-NCR में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और रात दोनों समय पारा गिरने लगा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 1 नवंबर से सर्दी और बढ़ सकती है. वहीं चक्रवात मोंथा का असर दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस होगा.

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. चंद्रमा मकर राशि में और धृति योग के प्रभाव से कर्मशील राशियों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं. कहीं लाभ के अवसर बनेंगे तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज अष्टमी तिथि, श्रवण नक्षत्र और धृति योग बन रहे हैं. सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल जानिए.

छठ से पहले यमुना सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे बीजेपी विधायक रवि नेगी रील शूट करते वक्त नदी में गिर पड़े. हालांकि टीम ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया और कोई चोट नहीं आई.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे बैरन ट्रम्प को लेकर सोशल मीडिया पर फिर एक अजीब अफवाह फैल गई है. दावा किया जा रहा था कि वे एक अर्जेंटीनी डांसर के साथ रिलेशनशिप में हैं.

टीवी जगत के पॉपुलर कपल Jay Bhanushali और Mahhi Vij अब अलग हो चुके हैं. दोनों ने 13 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे और जुलाई-अगस्त 2025 में दोनों ने कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म कर लिया.