Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर तूल पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर एक वायरल ट्रेंड पर ऋतिक के रिएक्शन के बाद कंगना ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए नसीहत दी है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों और मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं. देश के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह ने सभी चैंपियंस को शुभकामनाएं दी हैं.

देश के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' का डिजाइन तैयार करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें याद किया है. अमित शाह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया.

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता लगता है. अगर आप भी कल शिवजी की पूजा करने जा रहे हैं, तो जलाभिषेक की सही विधि, जरूरी सामग्रियां और व्रत के नियमों के बारे में जरूर जान लें.

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर आक्रामक हो गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान सहित 12 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 5 दिन की मासूम बच्ची का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया, खुद बच्ची की मां ही उसकी कातिल निकली.

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी 'लक्ष्मी योजना' के तहत आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आर्थिक रूप से कमजोर 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना के जरिए हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकती हैं.

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग को मजबूत करने के लिए 'लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम' (LMHP) के दूसरे बैच का ऐलान किया है. योग्य युवा इस फेलोशिप के जरिए हर महीने 60,000 से 80,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है. यहाँ के कुआंपुर गांव के 150 से अधिक लोग एक परिवार की तरह 800 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पर निकले हैं.

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं. अब यात्रा के दौरान त्रिशूल, हॉकी या कोई भी नुकीली वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी.