Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की अफवाहें उड़ रही थीं. एक यूजर ने दावा किया कि उर्फी ने अपना नाम 'रिता भारद्वाज' रख लिया है. अब इन दावों पर खुद उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए करारा जवाब दिया है.

देशभर में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. राहत बनकर आई बारिश अब आफत बन चुकी है. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत होने और उत्तर प्रदेश में पिकनिक मनाने गए लोगों के नाले के तेज बहाव में बहने जैसी दुखद खबरें सामने आई हैं.

1 जुलाई 2026 से देश में आम आदमी के बजट को प्रभावित करने वाले कई बड़े वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्सेस नियम, आधार कार्ड में मुफ्त ईमेल अपडेट और महंगे हुए पासपोर्ट जैसी अहम जानकारियां शामिल हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से पहले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज हो गई है. वैभव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के गोलमोल बयान से फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

WhatsApp एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. नए Username फीचर के जरिए अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर दिए भी एक-दूसरे से चैट शुरू कर सकेंगे, जिससे प्राइवेसी और मजबूत होगी.

सोशल मीडिया पर वायरल पुजारी के उड़ने वाले वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो 2021 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में हुए एक पुराने हादसे का है, जिसे भ्रामक दावे के साथ दोबारा वायरल किया जा रहा है.

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. RRB ने टेक्नीशियन के 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. यहां जानें पूरी डिटेल.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारत एक्सप्रेस की खबर के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 17 साल से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का गोरखपुर तबादला कर दिया. SIT रिपोर्ट में उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे.

उत्तर प्रदेश में वाहन रजिस्ट्रेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 अगस्त से कागज की आरसी की जगह QR कोड और चिप आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे.

सोना और चांदी की कीमतों में जून के दौरान लगातार गिरावट दर्ज की गई है. कमोडिटी मार्केट में दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं.