Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर 'सुभाषितम्' अंदाज खूब वायरल हो रहा है. पीएम ने अमरनाथ यात्रा के पावन अवसर पर शिवभक्तों को बधाई देते हुए एक पवित्र श्लोक साझा किया.

भारत और इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर बहस छिड़ गई है. पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भले ही फैंस वैभव को खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इस प्रेशर वाले समय में टी20 वर्ल्ड कप स्टार संजू सैमसन का समर्थन करना ही टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा.

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने प्रशासन के तहत आने वाले सभी मंदिरों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कड़ा आदेश जारी किया है. गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को जारी इस निर्देश में दान पेटियों, काउंटिंग सेंटर्स और ट्रेजरी सेक्शन में तैनात कर्मचारियों को अत्यधिक सावधानी बरतने और वित्तीय गड़बड़ियों से बचने की हिदायत दी गई है.

आगरा के चर्चित कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. वीडियो में महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भारी नाराजगी जताई है.

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले की जांच में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के किराए के कमरे से पुलिस को एक रहस्यमयी बक्सा मिला है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर वाराणसी में लगे एक पोस्टर ने यूपी की सियासत गरमा दी है. इस पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दिखाया गया है, जिनके हाथों में सुदर्शन चक्र की जगह भारत का संविधान है.

हरियाणा के निसिंग क्षेत्र में वफादारी और बहादुरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ डॉ. सुमित ठाकुर के पालतू लैब्राडोर कुत्ते 'जिम्मी' ने अपने मालिक और उनके बच्चों की रक्षा के लिए एक जहरीले ब्लैक कोबरा से टक्कर ली. करीब 25 सेकंड तक चली इस लड़ाई में कोबरा के कई बार डंसने की वजह से वफादार जिम्मी की मौत हो गई.

जुलाई महीने की शुरुआत आम खरीदारों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. 1 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में करीब 900 रुपये और चांदी के दामों में 2,000 रुपये तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. शादियों के सीजन और निवेश के लिए खरीदारी करने वालों के लिए यह एक शानदार मौका है.

देश में जून के दौरान औसत से 40% कम बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 25 वर्षों में तीसरी सबसे कम बारिश है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर में सक्रिय हो रहा 'सुपर अल-नीनो' भारतीय मानसून को प्रभावित कर रहा है. इसके चलते आने वाले दिनों में दूध, डेयरी उत्पाद, दालें और हरी सब्जियां महंगी होने की आशंका बढ़ गई है.

बिहार के नवादा से कानून-व्यवस्था का मज़ाक उड़ाती तस्वीर सामने आई है. प्रसाद बीघा में मोबाइल और पैसों के विवाद में एक युवक को सरेआम पीटा गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की 'आपातकालीन सेवा 112' की गाड़ी मौके पर खड़ी रही और पुलिसकर्मी बदमाशों को रोकने के बजाय दूर से हाथ हिलाकर मूकदर्शक बने रहे.