Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में अचानक एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. घनी आबादी वाले क्षेत्र में अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद गहराता जा रहा है. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे द्वारा आमिर को 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' बताने के बाद अब अयोध्या के परमहंस आचार्य इस विवाद में कूद पड़े हैं. आचार्य ने आमिर खान को जान से मारने वाले के लिए 5 करोड़ रुपये के इनाम की बड़ी घोषणा कर दी है.

जापान में क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं. यहां मसाए सकुराई नाम की महिला ने अपनी रूममेट के होंठ सुई-धागे से सिल दिए और उसे घर में कैद रखा. दुकानदार को कागज पर लिखी दास्तान मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर.

शादियों के लिए गहने बनवाने या सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े भारतीय नागरिक नीतीश कौशल उर्फ 'लाला' को अपनी 'मोस्ट वांटेड' अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हत्या, अपहरण और ड्रग्स तस्करी जैसे संगीन मामलों में शामिल नीतीश की तलाश में अमेरिका ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उतर आए हैं. प्रकाश राज, स्वरा भास्कर और जीनत अमान जैसे सितारों ने वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए सरकार से बातचीत की अपील की है.

एक लड़की के सिर मुंडवाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो के कैप्शन में शादी तय होने की बात लिखी है, जिसके बाद लोग इसे मर्जी के खिलाफ शादी का विरोध बता रहे हैं. जानिए इस वायरल क्लिप की असली सच्चाई क्या है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से उसमें फंसी चार बच्चियों का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

8वें वेतन आयोग ने कोलकाता में अपनी पहली अहम बैठक पूरी कर ली है. कर्मचारियों की नजरें अब फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद बेसिक सैलरी और भत्तों में कितनी बढ़ोतरी होगी.

NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिका और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (OTP) के जरिए लॉगिन करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं