Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते बड़ा हादसा हुआ है. तेज हवा और बारिश के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण विमानों से टकरा गए, जिससे एयर इंडिया के तीन विमानों को नुकसान पहुंचा. राहत की बात यह है कि कोई घायल नहीं हुआ.

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में VIP दर्शन के लिए 2500 रुपये फीस तय होने के बाद विवाद बढ़ गया है. नाशिक महाकुंभ से पहले लिए गए इस फैसले पर श्रद्धालुओं और संत समाज ने नाराजगी जताई है और इसे आम भक्तों के साथ भेदभाव बताया है.

NEET-UG री-एग्जाम को लेकर NTA ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है. परीक्षा केंद्रों से लेकर पेपर सेटिंग तक हर स्तर पर सख्त निगरानी की जा रही है और कई जगहों पर लॉकडाउन जैसी स्थिति बनाई गई है.

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है, वहीं चांदी भी सस्ती हुई है. वैश्विक बाजार के दबाव और ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच जानिए आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट.

फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े नाम लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी वर्ल्ड कप फाइनल में गोल करने के मामले में किलियन एमबाप्पे से पीछे हैं. फ्रांस के इस स्टार खिलाड़ी ने दो वर्ल्ड कप फाइनल में कुल चार गोल दागकर नया इतिहास बनाया है.

राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म ने चौथे दिन 31.90 करोड़ रुपये की कमाई की और महज चार दिनों में वर्ल्डवाइड 233 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. तेलुगु बाजार में फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का निधन हो गया है. अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जो उनकी मौत की वजह बना. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है.

661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले में CBI की छापेमारी से हड़कंप मच गया है. जांच एजेंसी ने कई ठिकानों पर कार्रवाई कर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. मामले में बैंक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है.

भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. रेल मंत्री ने दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का ऐलान किया है, जो कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा और यात्रा समय को कई घंटों तक कम कर देगा.

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. अब BCCI ने उनके लिए खास नियम में बदलाव करते हुए इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर माता-पिता को साथ जाने की अनुमति दी है, जिससे उन्हें नया माहौल अपनाने में मदद मिलेगी.