Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगना पारंपरिक लुक में गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं. इंटरनेट पर उनकी गुप्त शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं.

गोंदिया के न्यू बालाजी हॉस्पिटल का काला सच आया सामने. डॉ. नितेश बाजपेयी और अन्य डॉक्टरों ने पैसों के लिए बेचे नवजात बच्चे और किया 1001 महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़. प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस रद्द. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पहली एनुअल क्लिनिकल ट्रायल मीट 2026 का सफल आयोजन किया. इस दौरान 4,000 महिलाओं पर किए गए फेज़ III ट्रायल के नतीजे पेश किए गए, जिसमें आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन (पुनर्नवादि मंडूरा और द्राक्षावलेह) एनीमिया के इलाज में स्टैंडर्ड आयरन-फोलिक एसिड थेरेपी के बराबर प्रभावी पाए गए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. आरोप है कि भट्टा मालिक के बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पति को धोखे से बाहर भेजा और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया.

हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक डिजिटल कदम उठाते हुए “श्रममित्र” ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप एक इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा, जिससे पारंपरिक लेबर चौक की निर्भरता खत्म होगी. मजदूर और मालिक अब सीधे बिना किसी बिचौलिये के काम और मजदूरी तय कर सकेंगे. ऐप में जियो-मैपिंग की सुविधा भी दी गई है.

सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच तहलका मचाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का एक्स अकाउंट कानूनी शिकायत के बाद भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. CJI सूर्यकांत के कथित बयान के विरोध में बनी इस वर्चुअल पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया था.

भारत में पेपर लीक को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की परीक्षा प्रणालियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल की एएस-लेवल परीक्षा का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है, जबकि बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर पर्चे बिक रहे हैं.

पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है. वैश्विक बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सुधरने से निवेशकों का डर कम हुआ है, जिससे सोने-चांदी के दाम नीचे आए हैं. हालांकि, शादियों के सीजन को देखते हुए जानकार अभी लंबी मंदी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं.

अडानी पोर्ट्स (APSEZ) ने कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स की कंपनी जयपी फर्टिलाइजर्स को 1,500 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है. इस अधिग्रहण से अडानी ग्रुप को कानपुर फर्टिलाइजर्स की 243 एकड़ इंडस्ट्रियल जमीन का मालिकाना हक मिलेगा.

आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब जोड़ी यानी एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के रास्ते अब अलग हो सकते हैं. क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के ट्रांसफर और मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर मतभेद के चलते धोनी सीएसके का साथ छोड़ सकते हैं. फैंस के लिए यह एक बेहद भावुक करने वाली खबर है.