Radha Priya
भारत एक्सप्रेस
IPL 2026 Qualifier 1: प्लेऑफ की टॉप-2 टीमें तय, धर्मशाला में मंगलवार को पलटेगी किस्मत की बाजी! जानें पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं. बेहतर नेट रन रेट के दम पर रॉयल Challengers बेंगलुरु (RCB) पहले और गुजरात टाइटंस (GT) दूसरे स्थान पर रही. अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए महामुकाबला खेला जाएगा.
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी वर्ल्डवाइड बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
जीथू जोसेफ के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. हालांकि दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन में 30% की गिरावट देखी गई, लेकिन विदेशी बाजार में शानदार प्रदर्शन की बदौलत फिल्म ने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 76.18 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.
बम से उड़ा दूंगा…. पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे फोन
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी को अपने हाथ की झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू के लिए उनकी शोहरत ही मुसीबत बन गई है. विक्रम को अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं.
मुजफ्फरनगर में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़: 99-EXCH ऐप से चला रहे थे करोड़ों का काला कारोबार, 5 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह को दबोचा है. सातवीं-आठवीं पास शातिर अपराधियों ने सोशल मीडिया और 99-EXCH ऐप के जरिए करीब 700 क्लाइंट्स का नेटवर्क बना रखा था, जिससे हर महीने करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जाता था. पुलिस ने मौके से नगदी, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं.
CBSE की ‘3 भाषा नीति’ पर मचा बवाल, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा 9वीं-10वीं के छात्रों का भविष्य!
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए तीन भाषाओं को अनिवार्य करने की नीति पर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है.
यूपी में आज से डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर आएंगे ‘रजिस्ट्रार बाबू’; पूछेंगे ये 33 सवाल
उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून 2026 तक चलने वाले 'हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस' (HLO) अभियान का आगाज हो चुका है. देश की इस पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना में मतगणनाकर्मी घर-घर जाकर रहन-सहन और मकान से जुड़े 33 जरूरी सवाल पूछेंगे.
पीएम मोदी ने शेयर किया अथर्ववेद का मंत्र, पर्यावरण और मानव विकास के गहरे जुड़ाव का दिया संदेश
पीएम मोदी ने अथर्ववेद के एक मंत्र के जरिए प्रकृति और इंसान के गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया. इस वैदिक संदेश के माध्यम से उन्होंने क्लाइमेट चेंज के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण और देश की समृद्धि की कामना की है.
शुभमन गिल ने एक ही मैच में कर दिए ये 4 बड़े कमाल, पूरे किए 6 हजार टी20 रन; CSK के खिलाफ आई आंधी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तहलका मचाते हुए 37 गेंदों में 64 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान गिल ने न सिर्फ टी20 करियर में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार किया, बल्कि विराट कोहली और केएल राहुल के एलीट क्लब में शामिल होकर 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली है शादी? एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख चौंके फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगना पारंपरिक लुक में गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं. इंटरनेट पर उनकी गुप्त शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं.
गोंदिया के न्यू बालाजी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने रची नवजात बच्चों के सौदे की घिनौनी साजिश, 1001 महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़
गोंदिया के न्यू बालाजी हॉस्पिटल का काला सच आया सामने. डॉ. नितेश बाजपेयी और अन्य डॉक्टरों ने पैसों के लिए बेचे नवजात बच्चे और किया 1001 महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़. प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस रद्द. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.





