Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


NEET-UG विवाद पर पीएमओ (PMO) की पैनी नजर है. पेपर लीक के लूपहोल्स को बंद करने के लिए सरकार अब पारंपरिक कूरियर सर्विस के बजाय मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा अपनाने की तैयारी में है. इसके तहत छपाई से लेकर मुख्य केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी एयरफोर्स को सौंपी जा सकती है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह टूट गए. 96 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद भी टीम को फाइनल में न ले जा पाने का गम उनके चेहरे पर साफ दिखा और वह मैदान पर ही रो पड़े. ऑरेंज कैप होल्डर वैभव को उनके साथी खिलाड़ी चुप कराते नजर आए.

जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इस खास मौके पर विवेक दहिया के परिवार ने नन्हें राजकुमारों का ग्रैंड वेलकम किया. सासू मां ने पोतों की आरती उतारी और नजर भी ली, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

शनिवार, 30 मई 2026 को कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले यहाँ देखें आज का विस्तृत पंचांग. जानिए आज का राहुकाल समय, अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त की सटीक टाइमिंग ताकि आपका हर काम सफल हो सके.

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार शनिवार, 30 मई 2026 का दिन मेष, वृषभ, सिंह और मीन राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानिए नौकरी, बिजनेस, सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे.

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक नया एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में विजय अपनी पत्नी रश्मिका के नाम का कस्टमाइज्ड पेंडेंट पहने नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उन्हें 'परफेक्ट हसबैंड' बता रहे हैं.

उत्तर बिहार के प्रमुख आस्था केंद्र बाबा गरीबनाथ मंदिर में ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के गुरु प्रदोष पर विशेष अभिषेक और महाश्रृंगार किया गया. इसके साथ ही जानिए इस प्रसिद्ध मंदिर के चमत्कारी इतिहास और मुजफ्फरपुर के 'मानसरोवर' कहे जाने वाले 255 साल पुराने साहू पोखर के रहस्य के बारे में.

वैश्विक बाजारों में मंदी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम धड़ाम हो गए हैं. 24 कैरेट सोना करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में भी सुस्ती देखी जा रही है.

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद ऑनस्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम कानूनी विवादों में घिर गया है. कॉपियों की चेकिंग में लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लखनऊ हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है, जिसपर आज अदालत सुनवाई करेगी.

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन ठोककर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. इस फेरबदल के कारण आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप-5 की लिस्ट से बाहर होकर छठे नंबर पर खिसक गए हैं.