Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सालों का मज़ाक, अनगिनत मीम्स और हर सीज़न में दिल टूटने का दर्द… आरसीबी के फैंस ने पिछले 18 सालों में सब कुछ झेला है. लेकिन आईपीएल 2026 में जब विराट कोहली की टीम ने ट्रॉफी उठाई, तो "ई साला कप नम्दे" का नारा हमेशा के लिए "ई साला कप नम्दु" में बदल गया. देखिए आरसीबी का यह यादगार सफर.

नया महीना शुरू होते ही देश में कई वित्तीय और कमर्शियल नियम बदलने जा रहे हैं. 1 जून 2026 से लागू होने वाले ये 5 बड़े बदलाव आपकी रसोई के बजट से लेकर बैंक ट्रांजैक्शन और हवाई सफर की जेब पर सीधा असर डालेंगे.

पैसों की तंगी के कारण अब होनहार बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटेगी. केंद्र सरकार की 'नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम' (NMMSS) के जरिए सरकारी स्कूलों के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है.

गाजियाबाद के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की उनके ही एक पुराने दोस्त और साथी खिलाड़ी ने बेरहमी से हत्या कर दी. महज दो दिन पहले बेंगलुरु में गोल्ड मेडल जीतने वाले चिराग की मौत की वजह खेल से जुड़ा एक पुराना विवाद और शिकायत का बदला बताई जा रही है.

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के टीज़र के बाद से ही उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. अब टीवी के राम (अरुण गोविल) ने इस विवाद पर रणबीर कपूर का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को बेहद शालीनता से जवाब दिया है.

आज यानी 31 मई 2026, रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत और स्नान किया जाएगा. आज अनुराधा नक्षत्र के साथ अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त जैसे शुभ योग बन रहे हैं. दिन की शुरुआत करने से पहले आज का पूरा पंचांग और राहुकाल का समय यहाँ देखें.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 मई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई ऊर्जा और सफलता लेकर आया है, तो कुछ को अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. अपनी नौकरी, सेहत, लव लाइफ और बिजनेस से जुड़ा आज का पूरा राशिफल यहाँ जानें.

हमीरपुर के कुरारा इलाके में निर्माणाधीन बेतवा पुल हादसे को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है. आंधी-पानी के अलर्ट के बावजूद रात में काम कराने के आरोप में कंपनी पर एफआईआर दर्ज की गई है. राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे और विभागीय जांच का भरोसा दिलाया.

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक अरबाज सुनार की दुकान पर काम करता था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था. ईद की खुशियों के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली नरमी देखी गई है. आज बाजार में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,59,000 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी के दाम भी घटकर ₹2,84,900 प्रति किलो पर आ गए हैं.